Coldest Countries: इन 10 देशों में पड़ती है सबसे ज़्यादा ठंड, टूट जाते हैं बर्फबारी के सारे रिकॉर्ड
December 21, 2022
राहुल गांधी की हाफ बाजू टी शर्ट पर सियासत:हरियाणा के मंत्री ने पूछा- ऐसी कौन सी दवाई खाते हैं, जो ठंड नहीं लगती
December 23, 2022

Christmas 2022: करना चाहते हैं क्रिसमस सेलिब्रेशन को एन्जॉय, तो दिल्ली NCR की इन खूबसूरत जगहों पर जाएं

Merry Christamas 2022 Places to Visit अगर आप क्रिसमस को धूमधाम से मनाना चाहते हैं तो RSVP NIGHTCLUB परफेक्ट डेस्टिनेशन है। क्रिसमस के मौके पर क्लब में बहुत भीड़ रहती है। काफी संख्या में लोग फेस्टिवल एन्जॉय करने आते हैं। यह नाइट क्लब जनपथ में है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Christmas 2022 Places to Visit in Delhi NCR: हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन दुनियाभर में जश्न का माहौल रहता है। लोग धूमधाम से क्रिसमस मनाते हैं। कुछ लोग घर पर ही क्रिसमस सेलिब्रेट करते हैं, तो कुछ लोग वेकेशन पर जाते हैं। इसके लिए लोग खूबसूरत जगहों का चयन करते हैं। हालांकि, छुट्टी को लेकर लोग आसपास में ही क्रिसमस सेलिब्रेट करना ज्यादा पसंद करते हैं। खासकर, देश की राजधानी दिल्ली के आसपास कई खूबसूरत डेस्टिनेशन हैं। जहां आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट कर सकते हैं। अगर आप भी क्रिसमस सेलिब्रेशन को यादगार बनाना चाहते हैं, तो दिल्ली NCR के इन जगहों पर जा सकते हैं। आइए जानते हैं-

RSVP NIGHTCLUB

अगर आप क्रिसमस को धूमधाम से मनाना चाहते हैं, तो RSVP NIGHTCLUB परफेक्ट डेस्टिनेशन है। क्रिसमस के मौके पर क्लब में बहुत भीड़ रहती है। काफी संख्या में लोग फेस्टिवल एन्जॉय करने आते हैं। यह नाइट क्लब जनपथ में है। क्रिसमस नाइट को स्पेशल बनाने के लिए आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ RSVP क्लब जरूर जाएं। यहां खाने-पीने की उचित व्यवस्था है।

The Junkyard Cafe

दिल्ली के सीपी में जंकयार्ड कैफे स्थित है। यह कैफे मेहमानबाजी के लिए दिल्ली में मशहूर है। बड़ी संख्या में लोग पार्टी के लिए जंकयार्ड कैफे की सिफारिश करते हैं। इसके लिए जंकयार्ड कैफे में सेम टाइम टेबल नहीं मिलती है। आप क्रिसमस को यादगार बनाने के लिए जंकयार्ड कैफे का चयन कर सकते हैं। हां, एक चीज का अवश्य ध्यान रखें कि टेबल पहले से बुक कर लें। इसके लिए आप ऑनलाइन का सहारा ले सकते हैं। जंकयार्ड कैफे के जायके को एक बार खाने के बाद जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे।

Select City Walk

दिल्ली में न्यूयॉर्क नाईट लाइफ का आनंद उठाना चाहते हैं, तो सिलेक्ट सिटी वॉक का चयन कर सकते हैं। क्रिसमस पर सिलेक्ट सिटी वॉक को खूबसूरत ढंग से सजाया जाता है। सिलेक्ट सिटी वॉक में एक साथ कई विंग है। इसके लिए सिलेक्ट सिटी वॉक में एक से अधिक क्लब हैं। आउटसाइड स्पेस में गाने-बजाने की व्यवस्था की जाती है। वहीं, इनसाइड में खूबसूरत क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। साथ में DLF शॉपिंग सेंटर है। इसके लिए बड़ी संख्या में लोग सिलेक्ट सिटी वॉक घूमने आते हैं। दक्षिण दिल्ली में क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए यह बेहतरीन डेस्टिनेशन है। आप अपने दोस्तों के साथ सिलेक्ट सिटी वॉक जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES