हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा:घनी धुंध में 12KM पैदल चले राहुल गांधी, एंट्री के बाद सबसे पहले महिलाओं से बातचीत
December 21, 2022
अंगूर से सकर्स की तुलना करना गलत:मुकेश बोले- पहली बार पर्दे पर शांत स्वभाव में दिखेंगे रणवीर, फिल्म में होगा रोहित का स्पेशल टच
December 21, 2022

रोहतक छात्रा अपहरण कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:स्टूडेंट को गर्लफ्रेंड बता किडनैप किया; कोर्ट मैरिज करने का प्लान फेल हुआ

हरियाणा के रोहतक स्थित महारानी किशोरी देवी कॉलेज के सामने से चरखीदादरी की छात्रा का अपहरण करने वाले मास्टरमाइंड अंशुल चहल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह छात्रा को गर्लफ्रेंड बता कोर्ट मैरिज करना चाहता था। जिसके चक्कर में किडनैपिंग जैसा संगीन जुर्म कर बैठा और अब सलाखों के पीछे पहुंच गया।

अपहरण के बाद से ही वह फरार था। रोहतक की राजीव कॉलोनी के रहने वाले अंशुल को पुरानी ITI क्षेत्र से काबू किया गया। वहीं उसके दो साथी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर है। आरोपी अंशुल को 2 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस अपहरण में शामिल मास्टरमाइंड के दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस की गिरफ्त में किडनैपिंग का मास्टरमाइंड अंशुल चहल।

पुलिस की गिरफ्त में किडनैपिंग का मास्टरमाइंड अंशुल चहल।

पढ़िए किडनैपरों की प्लानिंग से गिरफ्तारी तक की कहानी

छात्रा से शादी करना चाहता था मास्टरमाइंड: हनुमान कॉलोनी का रहने वाला अंशुल चहल छात्रा से शादी करना चाहता था। छात्रा इसके लिए राजी नहीं हुई। जिसके बाद उसने छात्रा को किडनैप कर शादी की साजिश रची। इसके लिए 2 दोस्तों गांव गरनावठी निवासी देव व रोहतक की हनुमान कॉलोनी निवासी अमन को साथ मिलाया।

24 घंटे में प्लानिंग तैयार कर किडनैपिंग की: एक दिन पहले यानी वीरवार को छात्रा को किडनैप करने की प्लानिंग तैयार की गई। अंशुल को पता था कि छात्रा चरखीदादरी से रोजाना कॉलेज जाती है। इसलिए वहीं से छात्रा को किडनैप करने की तैयारी की गई। किडनैपिंग के लिए कार का इंतजाम किया गया।

जिसके बाद शुक्रवार को अंशुल, अमन और देव के साथ महारानी किशोरी कॉलेज पहुंचा। वहां छात्रा के कॉलेज के अंदर जाने से पहले गेट पर ही पिस्तौल के बल में अपहरण कर लिया गया। तीनों आरोपी उसे जबरन कार में डालकर वहां से भाग निकले।

छात्रा के अपहरण केस में पहले पकड़े गए 2 आरोपी। इन्हीं के साथ छात्रा को बरामद किया गया था।

रोहतक से सोनीपत भागे, वहां कार बदली: कार में बैठने के बाद पहले वह सोनीपत गए। वहां से वह दूसरी कार में सवार हो गए। इसकी प्लानिंग पहले से थी। अपहरण के वक्त और उसके बाद चश्मदीद या CCTV के जरिए कार की पहचान हो जाती, इसलिए उन्होंने कार बदल ली। यह कार पहले ही वहां तैयार खड़ी थी।

पुलिस सोनीपत गई तो कार बदलने का पता चला: कॉलेज के बाहर से 20 साल की छात्रा का अपहरण होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। रोहतक पुलिस की 4 टीमें पीछे लग गई। पुलिस ने सोनीपत में किडनैपिंग में इस्तेमाल कार बरामद कर ली। जिसके बाद यह साफ हो गया कि किडनैपर अब दूसरी कार में सवार हैं।

ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस के खिलाफ धरना दिया था।

दिन-रात दौड़ाई कार, दिल्ली, हरिद्वार व चंडीगढ़ भी गए: पुलिस पकड़ न सके, इसके लिए वह छात्रा को कार में बिठाकर दिन-रात कार दौड़ाते रहे। पहले वह सोनीपत गए थे। फिर वहां से दिल्ली और हरिद्वार पहुंच गए। यहां वह कुछ देर रुके लेकिन छुपने का कोई ठिकाना नहीं मिला। हरिद्वार से वह चंडीगढ़ आ गए।

यहां भी पकड़े जाने का डर लगा तो करनाल आ गए। किडनैपिंग का मास्टरमाइंड अंशुल करनाल में ही उतर गया। यह देख बाकी दोनों छात्रा को लेकर रोहतक की तरफ आने लगे। गोहाना रोड पर पुलिस ने उनकी कार को घेरकर पकड़ लिया।

वीडियो वायरल कर छात्रा को बताया गर्लफ्रेंड​​​​

छात्रा के पिता नहीं माने : अंशुल ने कहा कि छात्रा उसकी गर्लफ्रेंड है। उसने व उसके परिवार वालों ने शादी के लिए उक्त छात्रा के पिता से भी बात की। छात्रा के पिता को शादी के लिए फोन पर व मिलकर मनाने का प्रयास किया। लेकिन वे नहीं माने।

पिता ने धमकाया, किसी हाल में शादी नहीं होगी : अंशुल ने कहा कि उक्त छात्रा पहले भी शादी के लिए राजी थी और अब भी राजी है। लेकिन छात्रा के पिता धमकी दी थी कि कुछ भी किया तो अच्छा नहीं होगा। साथ ही छात्रा के पिता ने अंशुल को भी धमकी दी थी कि वह दोनों की शादी नहीं कराएंगे। चाहे इसके लिए दोनों की हत्या ही क्यों ना करनी पड़े। किसी भी हाल में शादी नहीं हो सकती।

छात्रा के पिता को मनाने का किया प्रयास : अंशुल ने कहा कि शादी के लिए मैंने कई बार हाथ-पैर जोड़े, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। पिछले करीब 4 माह से प्रयास कर रहे हैं। छात्रा पर भी बहुत ज्यादा दबाव है। लड़की की भी कोई गलती नहीं है। अगर उसके परिवार वाले मान जाएं तो शादी करके दोनों खुश रह सकते हैं, लेकिन जाति के कारण यह शादी से छात्रा के परिवार वाले मना कर रहे हैं।

डेढ़-दो साल से थे रिलेशन में : अंशुल ने कहा कि वह छात्रा के साथ पिछले करीब डेढ़-दो साल से रिलेशन में था। यह पूरी बात छात्रा के पिता को भी बता दी थी। जिस पर छात्रा के पिता ने भी मिलकर बात करने की कही थी। वह मिला लेकिन छात्रा के पिता ने शादी से बिल्कुल ही मना कर दिया। अंशुल के पिता ने भी शादी के लिए लड़की वालों से बात करने का प्रयास किया।

छात्रा ने ले जाने के लिए भेजे थे मैसेज : अंशुल ने कहा कि दिवाली के नजदीक छात्रा ने उसे मैसेज भी किए थे। जिनमें छात्रा ने कहा था कि वह अंशुल के बिना नहीं रहा सकती। अंशुल न मिला तो वह मर जाएगी या परिवार वाले मार देंगे। अगर वह ले जा सकता है तो उसे ले जाए। इसके बाद लड़की के मैसेज भी नहीं आए।

कोर्ट मैरिज का था प्लान : अंशुल ने कहा कि 16 दिसंबर को छात्रा का पेपर था। उस दिन वह कॉलेज में गया और उसके पास एक गन थी। उसके दोस्त भी साथ थे। उन्होंने कोर्ट में जाकर शादी करने का प्लान बनाया था। इसलिए उसने छात्रा का आधार कार्ड भी मंगवाया था। इसका छात्रा को पहले से ही पता भी था। कागज भी 2 दिन पहले तैयार करवा रखे थे।

दोस्त के साथ कहासुनी के बाद कोर्ट मैरिज नहीं हो सकी
उसने कहा कि वे करनाल के कोर्ट में शादी करने की तैयारी में थे। वहां पर पुलिस आ गई। पुलिस का पहले ही भय था, इसलिए वे भागकर वहां से चले गए। इसके बाद अंशुल व अमन की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद वह कार से उतर गया। कोर्ट मैरिज भी नहीं हो पाई। उसने छात्रा के साथ कोई भी गलत काम नहीं किया।

सिविल लाइन थाना SHO हरपाल सिंह

सिविल लाइन थाना SHO हरपाल सिंह

किडनैपिंग में 5 युवक थे शामिल
छात्रा के अपहरण में 5 युवक शामिल थे। जिनमें से तीन युवकों ने कॉलेज के सामने से पिस्तौल के बल पर अपहरण किया। वहीं दो अन्य दोस्तों ने सोनीपत में दूसरी कार मुहैया करवाई। इनमें से तीन आरोपी अंशुल, अमन व देव को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं दो आरोपी अभी पुलिस पकड़ से बाहर है।

तीसरा आरोपी को काबू किया, यही मास्टरमाइंड
सिविल लाइन थाना SHO हरपाल सिंह ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि किशोरी कॉलेज के सामने से पिस्तौल के बल पर लड़की का 3 कार सवारों ने अपहरण किया था। जिसमें तीसरे आरोपी अंशुल को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES