सूर्य के धनु राशि में आने के साथ ही बुधादित्य योग बन गया है। ये शुभ योग 28 दिसंबर तक रहेगा। पंडितों के मुताबिक बुध और सूर्य ग्रह के एक राशि में युति करने से बुधादित्य योग बनता है। इससे पहले धनु राशि में शुक्र भी मौजूद है। इसलिए बुध-शुक्र की युति से लक्ष्मीनारायण नाम का एक और शुभ योग बन रहा है। इन दो बड़े शुभ योगों के बनने से कई लोगों की जॉब और बिजनेस में बड़े बदलाव हो सकते हैं। जो कि सुखद रहेंगे।
6 राशियों के लिए शुभ
तीन ग्रहों का शुभ संयोग बनने से मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में फायदा मिल सकता है। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। किस्मत का साथ मिल सकता है। पारिवारिक मामलों के लिए भी समय शुभ कहा जा सकता है।
5 राशियों के लिए रहेगा मिला-जुला समय
तीनों ग्रहों का संयोग बनने से वृष, मिथुन, सिंह, कन्या और धनु राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन 5 राशि वाले लोगों को धन लाभ तो होगा, लेकिन खर्चा भी हो जाएगा। कुछ मामलों में सितारों का साथ मिलेगा वहीं कामकाज में रुकावटें, तनाव और विवाद होने की भी आशंका है। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है।
मकर राशि वालों को रहना होगा संभलकर
सूर्य, बुध और शुक्र के एक ही राशि में आ जाने से मकर राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। विवाद होने की आशंका है। धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। नए काम की शुरुआत करने से बचना होगा। कर्जा न लें। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।
तरक्की देता है बुधादित्य योग
सूर्य और बुध की युति से बन रहे बुधादित्य शुभ योग का ज्यादा फायदा मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा। इन राशियों के लोगों को जॉब और बिजनेस में तरक्की के मौके मिलेंगे। धन लाभ और फायदा हो सकता है। इनके अलावा कर्क और मीन राशि वालों के लिए भी समय शुभ रहेगा। इन दो ग्रहों के प्रभाव से बड़ी प्रशासनिक योजनाएं बनेंगी। उन पर काम होगा और फायदा भी मिलेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय हो सकता है।
आर्थिक लाभ देने वाला लक्ष्मीनारायण योग
जब बुध और शुक्र एक साथ आते हैं, तो लक्ष्मी नारायण योग भी बनता है। इस योग को बहुत ही शुभ माना गया है। इसमें बुध के प्रभाव से बड़े आर्थिक लेनदेन, खरीदारी और निवेश होते हैं। ये बुद्धि को प्रभावित करने वाला ग्रह है। वहीं, शुक्र इनमें सुख और लाभ बढ़ाता है। इस ग्रह से कला और लग् इस शुभ योग के प्रभाव से आर्थिक फायदा, सौभाग्य और वैभव बढ़ता है। देश की आर्थिक स्थिति के लिए इन दोनों की स्थिति शुभ फल देने वाली रहेगी। इस शुभ योग से महंगाई कम होने की संभावना है।