भाजपा नेता हंसराज हंस बोले- बिलावल भुट्टो पाकिस्तान का पप्पू, राहुल गांधी पर भी कसा तंज
December 19, 2022
झारखंड:अब रुबिका के हुए 50 टुकड़े
December 19, 2022

Family Holiday Destinations: बच्चों के साथ वेकेशन पर जाने की कर रहे हैं प्लानिंग, तो ये जगहें हैं एकदम परफेक्ट

Family Holiday Destinations ओरछा में आप अपने परिवार के साथ जहांगीर महल चतुर्भुज मंदिर झांसी का किला समेत कई विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं। आप अपने बच्चे को मध्यकालीन भारत का अवलोकन करा सकते हैं।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Family Holiday Destinations: दिसंबर का महीना घूमने के लिए परफेक्ट होता है। इस महीने में लॉन्ग वीकेंड पड़ता है। क्रिसमस समेत न्यू ईयर की भी छुट्टी रहती है। इसके लिए लोग दिसंबर के महीने में घूमने की प्लानिंग करते हैं। लोग अपने बच्चों के साथ भी घूमने जाते हैं। हालांकि, डेस्टिनेशन को लेकर दुविधा में रहते हैं। अगर आप भी बच्चों के साथ वेकेशन पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

अगर आप विंटर सीजन में फॅमिली के साथ वेकेशन पर जाने वाले हैं, तो समुद्र किनारे बसे शहरों की सैर करें। इस सीजन में उत्तर भारत के इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ती है। आप बच्चों के साथ चेन्नई की यात्रा कर सकते हैं। आप अपने फॅमिली के साथ चेन्नई में छुट्टियां बिता सकते हैं। चेन्नई में कई प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। इनमें पार्थसारथी का मंदिर, अजायबघर और चिड़ियाघर बच्चों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

अगर आप अपने बच्चों के साथ वेकेशन पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो दिल्ली के आसपास ओरछा बेस्ट डेस्टिनेशन है। देश की राजधानी दिल्ली से ओरछा की दूरी 450 किलोमीटर है। ओरछा में आप अपने परिवार के साथ जहांगीर महल, चतुर्भुज मंदिर, झांसी का किला समेत कई विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं। आप अपने बच्चे को मध्यकालीन भारत का अवलोकन करा सकते हैं। इससे बच्चों का जनरल नॉलेज बढ़ेगा।

दार्जिलिंग जाएं

अगर आप बच्चों को टॉय ट्रेन की सैर कराना चाहते हैं, तो दार्जिलिंग जाएं। यह खूबसूरत हिल स्टेशन पश्चिम बंगाल में है। दार्जिलिंग में चाय बागान है। पर्यटकों के लिए दार्जिलिंग आकर्षण का केंद्र है। यहां आप खुद को प्रकृति के समीप पाएंगे। इसके अलावा आप की लेखन चेतना में भी विकास होगा। दार्जिलिंग अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इसके अलावा, आप बच्चों के साथ जिम कॉर्बेट भी जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES