Places To Visit In Winter पर्यटन के पुडुचेरी परफेक्ट डेस्टिनेशन है। हर मौसम में बड़ी संख्या में पर्यटक पुडुचेरी घूमने जाते हैं। आप विंटर सीजन में भी पुडुचेरी की यात्रा कर सकते हैं। यहां देश के महानगरों जैसी भीड़ नहीं रहती है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Places To Visit In Winter: विंटर सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस मौसम में देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ती है। खासकर, उत्तर भारत में ठंडी अधिक पड़ती है। हालांकि, पश्चिम और दक्षिण भारत के राज्यों में विंटर सीजन में भी मौसम बेहद सुहाना रहता है। इसके लिए पर्यटक विंटर सीजन में घूमने के लिए दक्षिण भारत की खूबसूरत जगहों पर जाते हैं। अगर आप भी विंटर सीजन में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आइए जानते हैं
मुंबई जाएं
अगर आप विंटर सीजन में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो मुंबई परफेक्ट डेस्टिनेशन है। मुंबई में सर्दी नहीं पड़ती है। आसान शब्दों में कहें तो मुंबई में सालोंभर एक जैसा मौसम रहता है। बरसात को छोड़ सभी दिनों में मुंबई का मिजाज लगभग एक जैसा रहता है। यहां ठंडी न के बराबर पड़ती है। इसके लिए सर्दियों में घूमने के लिए मुंबई जा सकते हैं। उत्तर भारत के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ती है। इसके लिए आप मुंबई का चयन कर सकते हैं। मुंबई में कई ऐतिहासिक पर्यटन और धार्मिक स्थल हैं, जो अपनी विशेषता के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। आप मुंबई में देव दर्शन के लिए लिए मुंबा देवी, महालक्ष्मी, सिद्धिविनायक, इस्कॉन मंदिर आदि जगहों पर जा सकते हैं। वहीं, घूमने के लिए जुहू चौपाटी, बैंड स्टैंड, नरीमन पॉइंट, गेटवे ऑफ़ इंडिया, ताज होटल, फिल्म सिटी गोरेगांव जा सकते हैं।
गोकर्ण जाएं
गोकर्ण को धर्म नगरी भी कहा जाता है। इस पवित्र पावन स्थल पर महाबलेश्वर मंदिर है। यहां पर आप ओम बीच, अर्ध-चंद्र और पैरासाइट बीच पर यात्रा का आनंद उठा सकते हैं। धर्म के अलावा, गोकर्ण में पर्यटन के लिए भी अनेकों डेस्टिनेशन है। आप यहां साइकिलिंग, ट्रैकिंग और हाईकिंग का आनंद उठा सकते हैं। विंटर सीजन में घूमने के लिए गोकर्ण परफेक्ट डेस्टिनेशन है। आप अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ गोकर्ण घूमने जा सकते हैं।