दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Christmas 2022: दिसंबर का महीना वेकेशन के लिए परफेक्ट माना जाता है। इस महीने में पूरी दुनिया में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर छुट्टियां रहती हैं। विश्व के कई देशों में क्रिसमस पर एक हफ्ते की छुट्टी रहती है। वहीं, भारत में भी क्रिसमस पर लोग अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ वेकेशन पर जाते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ क्रिसमस पर वेकेशन मनाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन हिल स्टेशन को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आइए जानते हैं-
उत्तराखंड के चमोली जिले में औली है। स्थानीय भाषा में औली का मतलब पर्वत से ढका मैदान है। प्रसिद्ध औली से जोशीमठ की दूरी महज 6 किलोमीटर है। वहीं, केबल कार राइड से आप महज 15 मिनट में जोशीमठ पहुँच सकते हैं। दिसंबर से लेकर मार्च तक आप घूमने के लिए औली जा सकते हैं। इसके अलावा, औली धार्मिक स्थलों के लिए भी जाना जाता है। प्रसिद्ध शंकराचार्य और जोशीमठ दोनों औली में स्थित हैं। आप अपने दोस्तों के साथ क्रिसमस पर औली जा सकते हैं।