हरियाणा में बॉन्ड पॉलिसी पर सरकार में ‘फूट’:अनिल विज का CM को लेटर – मरीज-डॉक्टर परेशान, इसे साल भर टाला जाए
December 3, 2022
IPL में फुटबॉल की तरह प्लेयर सब्स्टीट्यूशन:12वां खिलाड़ी उतार सकेंगी टीमें, 14वें ओवर तक बदलाव की इजाजत
December 3, 2022

सिंगर जुबिन नौटियाल ने दिया हेल्थ अपडेट:कहा- भगवान की मुझ पर कृपा थी, उन्होंने मुझे इस खतरनाक हादसे से बचा लिया

बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर जुबिन नौटियाल हाल ही में अपने ही घर की सीढ़ियों से गिर गए थे, जिसके बाद उनको चोट लग गई थी। इस वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भी एडमिट होना पड़ा था। हालांकि अब सिंगर ने खुद अपना हेल्थ अपडेट दिया है। साथ ही जुबिन ने अपने फैंस को लगातार दुआ करने के लिए शुक्रिया भी कहा है।

भगवान ने मुझे बचा लिया

जुबिन ने हॉस्पिटल के कमरे से अपनी फोटो शेयर कर लिखा, ‘आपकी दुआओं के लिए शुक्रिया। भगवान की मुझ पर कृपा थी और उन्होंने मुझे इस खतरनाक हादसे से बचा लिया। मुझे हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है और अब मैं ठीक हो रहा हूं। आपके कभी न खत्म होने वाले प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया।’

सेलेब्स ने किया रिएक्ट

जुबिन के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। जहां रैपर बादशाह ने लिखा, ‘जल्दी ठीक हो जाओ मेरे भाई।’ वहीं सिंगर तुलसी कुमार ने लिखा, ‘प्यार भेज रही हूं जुबिन। अपना ख्याल रखो और जल्द ठीक हो जाओ।’

जुबिन के दाएं हाथ का हुआ ऑपरेशन

गिरने की वजह से जुबिन की कोहनी टूट गई और उनकी पसलियों में चोट आई है। इसके अलावा उनके सिर पर भी काफी चोट आई है। गिरने के तुरंत बाद उन्हें मुंबई के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। चोट इतनी ज्यादा थी कि डाक्टर्स ने उनके दाएं हाथ का ऑपरेशन किया। इसके अलावा डॉक्टर्स ने उन्हें दाएं हाथ का इस्तेमाल न करने की एडवाइस भी दी है।

म्यूजिक इंडस्ट्री में जुबिन ने बनाई है अपनी अलग पहचान

जुबिन नौटियाल इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने राता लंबिया, लुट गए, हमनवा, तुम ही आना, बेवफा तेरा मासूम जिंदगी, कुछ तो बता जिंदगी और देखते देखते जैसे पता नहीं कितने गाने गाए हैं। उनके अधिकतर गाने हिट रहे हैं। अपने गानों और लुक्स की वजह से उनकी काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES