रेवाड़ी में भैंस से भरा ट्रक पकड़ा:ड्राइवर व कंडक्टर दोनों गिरफ्तार; 40 भैंस कराई मुक्त, गाजियाबाद ले जा रहे थे
November 30, 2022
सोशल मीडिया की टॉप फोटोज:रैंप वॉक के लिए अनन्या का ग्लैमरस लुक, अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी ने कराया ट्रेडिशनल फोटोशूट
November 30, 2022

धनश्री के दो बैग और लगेज उठाए दिखे चहल:शिखर धवन ने मजेदार वीडियो शेयर कर पूछा- ये क्रिकेटर है या कुली

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी और मौजूदा न्यूजीलैंड दौरे में भारतीय वनडे टीम के कप्तान शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में युजवेंद्र चहल अपनी पत्नी धनश्री वर्मा का लगेज ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में धवन कहते हैं, ‘यूजी का सच हुआ पर्दाफाश! ये देखिए यूजी यहां कुली बना हुआ है, देखिए एक इंसान कितना सामान ढो रहा है’। इसके बाद धनश्री पीछे से आते हुए दिखाई देती हैं, फिर धवन उनसे पूछते हैं कि क्या कहना चाहेंगी आप। जिस पर धनश्री मजाकिया अंदाज में कहती हैं, ‘मेरे पैर में बहुत तकलीफ है, वर्ना मै तो दुनिया का सारा बोझ उठाती हूं’। धवन दोबारा धनश्री से सवाल करते हैं कि हमारी नन्हीं सी जान (चहल) का क्या होगा। इस पर धनश्री कहती हैं कि स्ट्रान्ग होने दो नन्हीं सी जान को। जिसके बाद तीनों हंसने लगते है। अब धनश्री के इस वीडियो पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES