इवेंट में गिरते- गिरते बचीं दीपिका कक्कड़:फैन ने की बचाने की कोशिश तो कहा- डोंट टच मी, वीडियो देख भड़के यूजर्स
November 25, 2022
प्रवेग की इलेक्ट्रिक SUV डेफी लॉन्च:भारत में बनी SUV एक बार चार्ज में 500 किलोमीटर चलेगी, 51,000 रुपए में बुकिंग
November 25, 2022

ऋचा चड्ढा ने आर्मी का मजाक उड़ाया:अक्षय कुमार ने लगाई फटकार- सेना के प्रति एहसान फरामोश नहीं होना चाहिए

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपने विवादित ट्वीट- Galwan Says Hi पर गुरुवार को माफी मांग ली है। ऋचा के इस ट्वीट पर विवाद शुरू हो गया था।

दरअसल, लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 22 नवंबर को कहा था कि सरकार आदेश दे तो हम पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) को वापस लेने के लिए तैयार हैं।

इस ट्वीट को टैग करते हुए ऋचा ने बुधवार ट्वीट किया था- Hi Galwan। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें फटकारा कि वह आर्मी का मजाक उड़ा रही हैं। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी इस ट्वीट को शर्मनाक बताया। ट्रोलिंग के बाद ऋचा ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया और माफी भी मांग ली है। फिल्म मेकर अशोक पंडित ने ऋचा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

सबसे पहले देखिए वो ट्वीट, जिससे विवाद शुरू हुआ…

22 नवंबर को नॉर्दन आर्मी के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ट्वीट किया। जिस पर ऋचा ने अगले दिन री-ट्वीट किया था।

22 नवंबर को नॉर्दन आर्मी के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ट्वीट किया। जिस पर ऋचा ने अगले दिन री-ट्वीट किया था।

सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा भड़का…

ऋचा के इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे और कहने लगे कि भारतीय सेना ने गलवान घाटी में चीनी सेना से बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी, ऋचा ने न सिर्फ उनकी बहादुरी का बल्कि देश की सेना का भी अपमान किया है।

एक यूजर ने लिखा, 'गलवान घाटी में हमारे सैनिकों के बलिदान का मजाक उड़ रहा है। शेमफुल और डिसग्रेसफुल।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'सैनिकों का मजाक उड़ाना सही नहीं है।'

एक यूजर ने लिखा, ‘गलवान घाटी में हमारे सैनिकों के बलिदान का मजाक उड़ रहा है। शेमफुल और डिसग्रेसफुल।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘सैनिकों का मजाक उड़ाना सही नहीं है।’

ऋचा के ट्वीट के बाद BJP नेता मनजिंदर सिंह ने गुरुवार को एक वीडियो शेयर किया।

ऋचा के ट्वीट के बाद BJP नेता मनजिंदर सिंह ने गुरुवार को एक वीडियो शेयर किया।

अक्षय कुमार ने भी किया रिएक्ट

अब ऋचा चड्ढा के इस पोस्ट के जवाब में अक्षय कुमार का भी रिएक्शन आया है। अक्षय ने ऋचा के पोस्ट के जवाब में लिखा- “ये देखकर काफी दुख हुआ। हमें कभी भी अपने देश की सेना के प्रति एहसान फरामोश नहीं होना चाहिए। वो हैं तो हम हैं।”

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह ने लिखा, ‘ऋचा चड्ढा जैसी थर्ड ग्रेड बॉलीवुड एक्ट्रेस पब्लिसिटी स्टंट के लिए भारतीय सेना का अपमान कर रही हैं। उनके इस ट्वीट में भारत विरोधी सोच साफ नजर आती है। मैं मुंबई पुलिस से उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करता हूं।’

ऋचा ने मांगी माफी- मेरे नाना भी फौज में थे, ये मेरे खून में है

ऋचा ने सोशल मीडिया के जरिए माफी मांगते हुए लिखा, मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था।

ऋचा ने सोशल मीडिया के जरिए माफी मांगते हुए लिखा, मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था।

ऋचा ने अपने माफीनामा में लिखा, ‘इस ट्वीट से मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। मेरे तीन शब्दों को विवाद में घसीटा गया है। अगर अनजाने में भी मेरे शब्दों ने किसी की भावनाओं को ट्रिगर किया तो मैं उसके लिए माफी मांगती हूं।

मेरे नाना जी खुद फौज में थे और लेफ्टिनेंट कर्नल की पोस्ट पर थे। 1960 में भारत-चीन की लड़ाई में उनके पैर में गोली लगी थी। मेरे मामा जी भी पैराट्रूपर थे। ये मेरे खून में है। अगर सेना में कोई शहीद होता है तो उससे पूरी फैमिली अफेक्ट होती है। यहां तक कि अगर कोई सेना में घायल होता है तो भी दर्दनाक होता है। ये मेरे लिए एक भावनात्मक मुद्दा है।’

PoK पर कार्रवाई को सेना तैयार:उत्तरी सेना के कमांडर बोले- सरकार के आदेश का इंतजार; लॉन्चपैड पर 160 आतंकी मौजूद

उत्तरी कमांड के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मंगलवार को कहा- भारत सरकार जब आदेश देगी, सेना PoK पर कार्रवाई करने को तैयार है।

उन्होंने कहा कि PoK के विषय पर संसद में प्रस्ताव पास हो चुका है। भारतीय सेना सरकार के हर आदेश के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार जब भी आदेश देगी सेना अपनी पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने यह भी बताया कि भारत में घुसपैठ के लिए पाकिस्तानी लॉन्चपैड पर करीब 160 आतंकी मौजूद हैं। हम उनके मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे। 

चीनी सैनिकों के चाकू-डंडे का जवाब:ITBP के जवान मार्शल आर्ट सीख रहे, गलवान में ड्रैगन ने इन्हीं हथियारों से किया था हमला

चीन बॉर्डर पर तैनात ITBP के जवानों को अब बिना हथियार के लड़ने की ट्रेनिंग दी जा रही है। 44 हफ्ते तक चलने वाली इस ट्रेनिंग अभियान में सैनिकों को 15 स्टेप्स सिखाए जाएंगे। इससे प्रशिक्षित जवान बर्फीले तूफान, हिमस्खलन और ऑक्सीजन की कमी जैसी परिस्थितियों का भी सामना कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES