जोमैटो ने एलन मस्क का उड़ाया मजाक:फोटो के जरिए बताई मस्क के ट्विटर टेकओवर से पहले और अब की स्थिति
November 23, 2022
PAK सेना का बिजनेस 1.5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा:रियल एस्टेट से लेकर बैंक तक का कारोबार, यही करप्शन की जड़
November 23, 2022

अमेरिका के वॉलमार्ट में फायरिंग:10 लोगों के मारे जाने की खबर, चश्मदीद बोला- मैनेजर ने स्टाफ पर गोलियां बरसाईं

अमेरिका के वर्जीनिया में मंगलवार को वॉलमार्ट में मास फायरिंग की घटना हुई। वॉलमार्ट स्टोर में देर रात हुई इस फायरिंग में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। एक चश्मदीद ने बताया कि स्टोर के एक मैनेजर ने ही अपने स्टाफ पर गोलियां दागनी शुरू कर दीं। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।

एक पुलिस अफसर लियो कोसिंस्की ने कहा- हमें वॉलमार्ट के अंदर हमलावर की डेड बॉडी मिली है। एक हफ्ते में होने वाली ये दूसरी मास शूटिंग की घटना है। इसके पहले कोलारोडो के गे क्लब में फायरिंग हुई थी। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी।

पुलिस ने वॉलमार्ट के आस-पास के इलाके को सील कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने वॉलमार्ट के आस-पास के इलाके को सील कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया
पुलिस ने कहा- हमें रात करीब 10 बजे गोलीबारी की सूचना मिली। हम तुरंत मौके पर पहुंचे। कई लोग मारे गए हैं, कई घायल हुए हैं। हम फिलहाल मृतकों का आंकड़ा नहीं बता सकते हैं। जांच के बाद ही कुछ सामने आ पाएगा। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हम उनसे पूछताछ करेंगे।

मौके पर पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ियां पहुंच गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

मौके पर पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ियां पहुंच गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

गोलीबारी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में फायरिंग, 5 लोगों की मौत; मरने वालों में पुलिस अधिकारी भी शामिल

नॉर्थ कैरोलिना के रैले में गुरुवार रात फायरिंग की घटना हुई। हमले में एक ऑफ-ड्यूटी पुलिस ऑफिसर समेत 5 लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है।

अमेरिका के ओहायो में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत; पुलिस बोली- आरोपी अभी भी हथियार लेकर घूम रहा

अमेरिका के ओहायो में गोलीबारी हुई है। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस के मुताबिक मामला ओहायो के बटलर टाउनशिप का है। हमलावर एक कार में आया था और घटना को अंजाम देने के बाद यहां से फरार हो गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES