हरियाणा CET एग्जाम के परीक्षा केंद्रों की सूची:हिसार में सबसे ज्यादा, यमुनानगर में सबसे कम, चंडीगढ़ समेत राज्य में 639 एग्जाम सेंटर बने
November 3, 2022
सोनाक्षी सिन्हा से खास बातचीत:डबल XL एक्ट्रेस ने बताया फिल्म के लिए करना पड़ा वेट गेन, बढ़ाया 15 किलो वजन
November 3, 2022

सिद्धार्थ-कियारा चंडीगढ़ में लेंगे सात फेरे:द ओबेरॉय सुखविला रिसोर्ट में हो सकती है दोनों की शादी

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अक्सर अपनी रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। इसी बीच अब शादी को लेकर एक और नया अपडेट आया है। कहा जा रहा है कि दोनों शादी के लिए चंडीगढ़ में लोकेशन देख रहे हैं।

द ओबेरॉय सुखविला रिसोर्ट में हो सकती है दोनों की शादी

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा के करीबी सूत्र ने बताया, ‘दोनों एक महीने से शादी के लोकेशन ढूंढ रहे हैं। कियारा और सिद्धार्थ इस समय चंडीगढ़ में लग्जरी प्रॉपर्टी देख रहे हैं। वहीं चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुखविला स्पा और रिसोर्ट को शादी के लिए देखा जा रहा है।’ ये वही रिसोर्ट है जहां राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी हुई थी।

पहले गोवा में होने वाली थी कपल की शादी

सूत्र ने आगे कहा, ‘ऐसा भी कहा जा रहा है कि पहले दोनों गोवा में शादी करने का प्लान कर रहे थे, लेकिन सिद्धार्थ की बड़ी पंजाबी फैमिली है, इस वजह से फिर उन्होंने गोवा का आइडिया ड्रॉप कर दिया।’

शादी के बाद मुंबई में होस्ट करेंगे रिसेप्शन

कुछ दिन पहले आई बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक कियारा और सिद्धार्थ ने दिसंबर में अपनी शादी की डेट लॉक कर दी है। कहा जा रहा है कि दोनों शादी के बाद मुंबई में एक रिसेप्शन पार्टी रखेंगे, जिसमें करण जौहर समेत कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल होंगे। कहा ये भी जा रहा है कि वो अपनी शादी को सीक्रेट रखना चाहते हैं। इसलिए शादी की पूरी तैयारियां करने के बाद ही वो इसे ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे।

‘शेरशाह’ में साथ नजर आए थे दोनों

सिद्धार्थ के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो आखिरी बार अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म ‘थैंक गॉड’ में दिखाई दिए थे। इसके अलावा वो जल्द रोहित शेट्टी की सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आएंगे। ये सीरीज अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। वहीं सिद्धार्थ और कियारा की बात करें तो वो दोनों 2021 में आई फिल्म ‘शेरशाह’ में साथ नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES