बीते महीने यानी अक्टूबर में GST कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अक्टूबर में 1.52 लाख करोड़ का GST कलेक्शन हुआ है, जो सितंबर के 1.47 लाख करोड़ रुपए के मुकाबले ज्यादा है। साल दर साल (YOY) के हिसाब में इसमें 17% की बढ़त देखने को मिली है। अक्टूबर 2021 में 1.30 लाख करोड़ रुपए GST कलेक्शन हुआ था।
ग्रॉस GST कलेक्शन 1,51,718 लाख करोड़ रुपए रहा। इसमें CGST 26,039 करोड़ रुपए, SGST 33,396 करोड़ रुपए, IGST 81,778 करोड़ रुपए (37,297 करोड़ रुपए इम्पोर्ट से कमाए) और
सेस से 10,505 करोड़ रुपए (825 करोड़ रुपए इम्पोर्ट से इकट्ठा) सरकार के खजाने में आए।
अप्रैल में बना था GST कलेक्शन का रिकॉर्ड
अब तक का सबसे बड़ा GST कलेक्शन अप्रैल महीने में रहा है। अप्रैल में 1.67 लाख करोड़ रुपए का GST कलेक्शन हुआ था। अप्रैल 2022 में ऐसा पहली बार हुआ था जब GST कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रुपए को पार कर गया था।
GST कलेक्शन में ये राज्य रहे सबसे अव्वल
अक्टूबर 2022 में GST कलेक्शन के लिहाज से टॉप-5 राज्यों में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। महाराष्ट्र में GST कलेक्शन पिछले साल की तुलना में 19% बढ़कर 23,037 करोड़ रुपए रहा। इस लिस्ट में कर्नाटक 10,996 करोड़ के कलेक्शन के साथ दूसरे और तमिलनाडु 9,540 करोड़ के कलेक्शन के साथ तीसरे नंबर पर है।
राज्य | सितंबर-21 | सितंबर-22 | ग्रोथ |
जम्मू और कश्मीर | 648 | 425 | -34% |
हिमाचल प्रदेश | 689 | 784 | 14% |
पंजाब | 1,595 | 1,760 | 10% |
चंडीगढ़ | 158 | 203 | 28% |
उत्तराखंड | 1,259 | 1,613 | 28% |
हरियाणा | 5,606 | 7,662 | 37% |
दिल्ली | 4,045 | 4,670 | 15% |
राजस्थान | 3,423 | 3,761 | 10% |
उत्तर प्रदेश | 6,775 | 7,839 | 16% |
बिहार | 1,351 | 1,344 | -1% |
सिक्किम | 257 | 265 | 3% |
अरुणाचल प्रदेश | 47 | 65 | 39% |
नागालैंड | 38 | 43 | 13% |
मणिपुर | 64 | 50 | -23% |
मिजोरम | 32 | 24 | -23% |
त्रिपुरा | 67 | 76 | 14% |
मेघालय | 140 | 164 | 17% |
असम | 1,425 | 1,244 | -13% |
पश्चिम बंगाल | 4,259 | 5,367 | 26% |
झारखंड | 2,370 | 2,500 | 5% |
ओडिशा | 3,593 | 3,769 | 5% |
छत्तीसगढ़ | 2,392 | 2,328 | -3% |
मध्य प्रदेश | 2,666 | 2,920 | 10% |
गुजरात | 8,497 | 9,469 | 11% |
दमन और दीव | 0 | 0 | 20% |
दादरा और नागर हवेली | 269 | 279 | 4% |
महाराष्ट्र | 19,355 | 23,037 | 19% |
कर्नाटक | 8,259 | 10,996 | 33% |
गोआ | 317 | 420 | 32% |
लक्षद्वीप | 2 | 2 | 14% |
केरल | 1,932 | 2,485 | 29% |
तमिलनाडु | 7,642 | 9,540 | 25% |
पुडुचेरी | 152 | 204 | 34% |
अंडमान निकोबार | 26 | 23 | -10% |
तेलंगाना | 3,854 | 4,284 | 11% |
आंध्र प्रदेश | 2,879 | 3,579 | 24% |
लद्दाख | 19 | 33 | 74% |
अन्य टेरेटरी | 137 | 227 | 66% |
सेंटर ज्यूरिडिक्शन | 189 | 140 | -26% |
टोटल | 96,430 | 1,13,596 | 18% |
*आंकड़े करोड़ रुपए में
* सामान के इंपोर्ट पर लगने वाला GST ऊपर दिए टेबल में शामिल नहीं है।
GST के 4 स्लैब
GST में 5, 12, 18 और 28% के चार स्लैब हैं। हालांकि, गोल्ड और गोल्ड ज्वेलरी पर 3% टैक्स लगता है। कुछ अनब्रांडेड और अनपैक्ड प्रोडक्ट ऐसे भी है जिनपर GST नहीं लगता।