नोएडा की सोसाइटी में गार्ड्स-रेजिडेंट के बीच मारपीट, VIDEO:अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के चुनाव को लेकर हुआ बवाल,
October 21, 2022
भारत भरोसे पाकिस्तान:जानिए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचने के क्या हैं समीकरण, टीम इंडिया की राह आसान
October 28, 2022

पटरी पर दौड़ती रही लपटों में घिरी ट्रेन:मेक्सिको में हादसा, मालगाड़ी से टकराया फ्यूल ट्रक

मेक्सिको में एक मालगाड़ी और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रेन में आग लग गई। चौंकाने वाली बात तो ये है कि आग की लपटों में घिरी ट्रेन रुकी नहीं बल्कि पटरी पर दौड़ती रही। पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन कई लोगों के घायल होने की खबर है।

इस हादसे की तस्वीरें और इससे जुड़ी जानकारी जानने से पहले आप अपनी राय हमें जरूर दें…

आस-पास के घरों तक फैली आग की लपटें
घटना एग्वास्कालिएंटिस शहर की है। मेयर लियो मोंटेनेजू ने बताया कि आग से आस-पास के घरों को भी नुकसान हुआ है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद तेल से भरा ट्रक पलट जाता है और दोनों गाड़ियों में आग लग जाती है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आसपास के लोग भागते दिख रहे हैं।

घटनास्थल के पास घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों में भी आग लग गई। कई कारें खाक हो गईं।

12 लोगों को रेस्क्यू किया गया
एग्वास्कालिएंटिस के दमकल विभाग के प्रमुख मिगुएल मुरिलो ने कहा- रेलवे क्रॉसिंग के पास एक ट्रक कार्गो ट्रेन से टकरा गया। ट्रक में तेल था। आग बहुत तेजी से फैल रही थी। यहां रहने वाले 12 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इनमें से कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। इसके अलावा घटनास्थल के पास रहने वाले करीब 1500 लोगों को भी सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है।

हादसे की 4 तस्वीरें देखें…

ट्रेन-ट्रक के बीच हुई टक्कर की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस लोगों से पूछताछ करके पूरे मामले की जांच कर रही है।

ट्रेन-ट्रक के बीच हुई टक्कर की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस लोगों से पूछताछ करके पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वो बहुत तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था।

पुलिस ने बताया कि ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वो बहुत तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था।

एग्वास्कालिएंटिस के मेयर के मुताबिक, घटनास्थल पर 300 घर हैं जिनमें से 120 घरों को नुकसान पहुंचा है।

एग्वास्कालिएंटिस के मेयर के मुताबिक, घटनास्थल पर 300 घर हैं जिनमें से 120 घरों को नुकसान पहुंचा है।

आग बहुत तेज थी। एल यूनिवर्सल न्यूजपेपर की रिपोर्ट के मुताबिक, आग बुझाने के लिए करीब 200 दमकलकर्मियों को भेजा गया।

आग बहुत तेज थी। एल यूनिवर्सल न्यूजपेपर की रिपोर्ट के मुताबिक, आग बुझाने के लिए करीब 200 दमकलकर्मियों को भेजा गया।

तस्वीरों में देखें पिछले 7 महीने में हुए बड़े हादसे…

17 अक्टूबर 2022 को रूस का सुपर सोनिक फाइटर जेट SU-34 लैंडिंग के दौरान 9 मंजिला रेसिडेंशियल बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हो गया था। इसमें 3 बच्चों सहित 13 लोगों की मौत हो गई थी।

सितंबर 2022 को सीरिया के पास एक जहाज समुद्र में डूब गया। हादसे में 86 लोगों की मौत हो गई थी। जहाज में कुल 150 प्रवासी यात्री सवार थे।

जून 2022 में अमेरिका के मिसोरी में एक ट्रेन कचरे से भरे ट्रक से टकराकर पटरी से उतर गई थी। हादसे में 3 लोग मारे गए थे। 50 से ज्यादा यात्री घायल हुए थे।

मई 2022 में नेपाल की तारा एयरलाइंस का एक प्लेन क्रैश हो गया था। इसमें 22 लोगों की मौत हो गई थी। एयक्राफ्ट पहाड़ी से टकरा गया था।

मार्च 2022 में चीन में बड़ा विमान हादसा हुआ। इसमें सवार सभी 132 लोगों की मौत हो गई। विमान गुआंग्शी की पहाड़ियों में क्रैश हो गया था।

ये खबरें भी पढ़ें…

अमेरिका में चलती ट्रेन में लगी आग, लपटों से घिरे लोगों ने खिड़की से कूदकर जान बचाईमेरिका के बोस्टन में चलती ट्रेन में आग लग गई। खबर लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई तो ट्रेन की खिड़कियों से कूदने लगे, वहीं एक व्यक्ति नीचे नदी में कूद गया। घटना के समय ट्रेन में करीब 200 यात्री सवार थे। 

फिलीपींस में जहाज में लगी आग, जान बचाने समुद्र में कूदे यात्री

साउथ मनीला के एक पोर्ट की तरफ जाते समय एक जहाज में आग लग गई। खबर लगते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कई तो अपनी जान बचाने के लिए समुद्र में कूद गए। घटना के समय जहाज में 87 यात्री सवार थे। जहाज ओरिएंटल मिंडोरो प्रांत के कालापन शहर से साउथ मनीला पोर्ट जा रहा था।

इंडोनेशिया की मस्जिद में आग, देखते ही देखते ढहा इस्लामिक सेंटर का विशाल डोम

इंडोनेशिया में जकार्ता इस्लामिक सेंटर ग्रैंड मस्जिद के विशाल गुंबद में आग लग गई। इसके बाद गुंबद ढह गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES