सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का मंगलवार को सैफई में अंतिम संस्कार होगा। नेताजी के अंतिम दर्शन के लिए 20 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे हैं। अभी उनकी पार्थिव देह को आखिरी विदाई के लिए यहां के मेला ग्राउंड के पंडाल ले जाया जा रहा है। दोपहर 3 बजे तक यहां आम लोग दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद नेताजी का अंतिम संस्कार होगा।
नेताजी के पार्थिव शरीर को उनके आवास पर रखा गया है।
राजनाथ, ओम बिरला, ममता, राहुल-प्रियंका अंतिम संस्कार में शामिल होंगे
भारत जोड़ो यात्रा बीच में छोड़ कर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी सैफई पहुंच रहे हैं। इसके अलावा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी, बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, JDU नेता केसी त्यागी और UP कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। बिहार के CM नीतीश कुमार का भी 12 अक्टूबर को सैफई आने का कार्यक्रम है।
अब देखिए सैफई में किस तरह लोग अपने नेताजी को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं…
नेताजी के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बनी है।
मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर सैफई पहुंचा। इस दौरान अंतिम दर्शन के लिए लोग उमड़ पड़े। हर कोई अपने फोन में उनकी अंतिम तस्वीर कैद करना चाहता था।
मुलायम के आवास के बाहर लोगों की भीड़ लगी है। ‘जब तक सूरज-चांद रहेगा, नेताजी का नाम रहेगा’ के नारे लग रहे हैं।
मुलायम के आवास पर नेताओं का जमावड़ा लगा है। प्रदेशभर से लोग पहुंच रहे हैं।
ये तस्वीर मुलायम के आवास की है। अंतिम संस्कार के लिए लोग रातभर बैठे रहे।
सोमवार को CM योगी सैफई पहुंचे। उन्होंने मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी।
नेताजी का जिस जगह अंतिम संस्कार होगा, उस जगह को 50 मजदूर ने पूरी रात काम कर तैयार किया। 30×30 फीट की इस जगह में 10 हजार ईंटें लगाई गई हैं।
इसी पंडाल में नेताजी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
इसी जगह पर मुलायम का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसे रातभर में तैयार किया गया।
गुरुग्राम में सोमवार सुबह हुआ था निधन
मुलायम सिंह यादव ने सोमवार सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। 82 साल के मुलायम सिंह करीब 2 साल से ब्लड प्रेशर और यूरिन इन्फेक्शन जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे। मुलायम सिंह यादव 2 साल से बीमार चल रहे थे।
अखिलेश यादव ने सोमवार को पिता मुलायम को मेदांता में अंतिम प्रणाम किया।
यह फोटो आजम खान और उनके बेटे अब्दुला की है। सोमवार देर रात दोनों ने मुलायम को श्रद्वांजलि दी।
UP में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित
मुलायम के निधन पर सरकार ने UP में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। CM योगी ने अखिलेश यादव और राम गोपाल यादव से फोन पर बात की और संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही सीएम योगी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी गई।अंतिम दर्शन के लिए मुलायम का शव रखा जाएगा।
मुलायम के निधन से जु़ड़ी ये खबरें भी पढ़ें..
PM मोदी बोले- 2014 में उन्होंने आशीर्वाद दिया था, वो मेरी अमानत
PM नरेंद्र मोदी सोमवार को गुजरात के भरुच में जनसभा कर रहे थे। यहां भी उन्होंने सबसे पहले मुलायम सिंह यादव को याद किया। कहा, “मुलायमजी का जाना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मेरा मुलायमजी के साथ नाता विशेष प्रकार का रहा। हम दोनों मुख्यमंत्री के तौर पर मिला करते थे, वे भी और मैं भी दोनों के प्रति एक अपनत्व का भाव अनुभव करते थे।
2014 में जब भाजपा ने मुझे प्रधानमंत्री पद के लिए चुना तो मैंने विपक्ष में अपने परिचित लोगों को फोन करके आशीर्वाद लिया था। उस दिन मुलायमजी का वह आशीर्वाद, सलाह के दो शब्द आज भी मेरी अमानत हैं।