Jio की 5G कनेक्टेड एम्बुलेंस:अस्पताल पहुंचने से पहले ही डॉक्टर को मिल जाएगी मरीज की सारी डिटेल्स, रोबोट पहुंचाएगा दवा और खाना
October 3, 2022
ईरान में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चीफ को मारा:हिजाब विरोधियों की हत्या के आरोप थे, सेना बदला लेने के लिए नरसंहार कर सकती है
October 3, 2022

FD पर अब मिलेगा ज्यादा रिटर्न:ICICI के बाद अब एक्सिस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में की बढ़ोतरी, 6.15% तक मिलेगा इंटरेस्ट

ICICI बैंक के बाद अब एक्सिस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर इंटरेस्ट रेट्स 55 बेसिस प्वाइंट्स (‌BPS) बढ़ा दिए हैं। इस बैंक के ग्राहकों को अब FD पर ज्यादा ब्याज मिलेगा। बैंक ने इंटरेस्ट रेट्स 2 करोड़ रुपए से कम की FD पर बढ़ाए हैं। एक्सिस बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, नई ब्याज दरें 1 अक्टूबर 2022 से लागू हो चुकी हैं।

2.75% से 6.15% तक मिलेगा ब्याज
अब आपको एक्सिस बैंक में FD कराने पर 2.75% से लेकर 6.15% तक ब्याज मिलेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में अपनी रेपो रेट्स में 50 बेसिस प्वाइंट्स (‌BPS) की बढ़ोतरी की है। इस वजह से ही एक्सिस बैंक ने भी अपने FD रेट्स बढ़ाए हैं।

RBI ने रेपो रेट में 0.50% का इजाफा किया
RBI ने रेपो रेट में 0.50% का इजाफा किया है। इससे रेपो रेट 5.40% से बढ़कर 5.90% हो गई है। यानी होम लोन से लेकर ऑटो और पर्सनल लोन सब कुछ महंगा हो सकता है और अब आपको ज्यादा EMI भी चुकानी होगी। 

एक्सिस बैंक में FD पर मिल रहा इतना ब्याज

अवधिब्याज दर (% में)
7 से 29 दिन2.75
30 दिन से लेकर 3 महीने तक3.25
3 महीने से लेकर 6 महीने तक3.75
6 महीने से लेकर 9 महीने तक4.65
9 महीने से लेकर 1 साल तक4.75
1 साल से लेकर 1 साल 11 दिन तक5.45
1 साल 11 दिन से लेकर 1 साल 25 दिन तक5.75
1 साल 25 दिन से लेकर 15 महीने तक5.60
15 महीने से लेकर 2 साल तक6.15
2 साल से लेकर 5 साल तक5.70
5 साल से लेकर5.75

ICICI बैंक ने भी FD पर इंटरेस्ट रेट्स बढ़ाए
एक्सिस बैंक से पहले ICICI बैंक ने FD पर इंटरेस्ट रेट्स बढ़ा दिए हैं। ICICI बैंक ने भी इंटरेस्ट रेट्स 2 करोड़ रुपए से कम की FD पर बढ़ाए हैं। ICICI बैंक की नई ब्याज दरें 30 सितंबर 2022 से लागू हो चुकी हैं। 

FD से मिलने वाले ब्याज पर भी देना होता है टैक्स
अगर एक वित्त वर्ष में बैंक FD पर मिलने वाला ब्याज 40 हजार रुपए से कम है तो इस पर कोई टैक्स नहीं देना होता। यह लिमिट 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए है। वहीं 60 साल से ज्यादा उम्र, यानी सीनियर सिटीजन की FD से 50 हजार रुपए तक की आय टैक्स फ्री होती है। इससे ज्यादा आय होने पर 10% TDS काटा जाता है।

5 साल की FD पर मिलती है टैक्स छूट
टैक्स सेविंग FD में 5 साल के लिए निवेश करने पर आपको आयकर में भी छूट मिलती है। इसमें जमा मूलधन के साथ ही ब्याज पर भी आपको कोई टैक्स नहीं देना होता। हालांकि यदि आपकी FD पर किसी एक वित्तीय वर्ष में कमाया गया ब्याज 10 हजार रुपए से ज्यादा है तो उस पर 10% के हिसाब से TDS कटेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES