डेरा सच्चा सौदा पर अब हनीप्रीत का एकाधिकार:विदेश में सेटल हुआ राम रहीम का परिवार; मां-पत्नी इंडिया में रहेंगी;
September 30, 2022
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं दीपिका पादुकोण:अस्पताल में भर्ती होने की खबरों के बीच स्टाइलिश लुक में आईं नजर
September 30, 2022

अंबाला नगर निगम में CM फ्लाइंग की रेड:अधिकारियों में मचा हड़कंप; टीमें अलग-अलग ऑफिसों का खंगाल रहीं रिकॉर्ड

हरियाणा के अंबाला जिले में CM फ्लाइंग की टीम ने नगर निगम में रेड मारी है। आज सुबह करीब 10 बजे CM फ्लाइंग की टीम नगर निगम पहुंची। जैसे ही नगर निगम के अधिकारियों को CM फ्लाइंग की रेड की भनक लगी तो हड़कंप मच गया।

टीम ने नगर निगम के अलग-अलग ऑफिसों से कई फाइलें व रिकॉर्ड को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि नगर निगम के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। नगर निगम के भ्रष्ट अधिकारी रिश्वत लेकर NOC व NDC जारी करते हैं।

पिछले दिनों पंचायत घर में हुई हाउस की बैठक में भी पार्षदों ने निगम के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES