कांग्रेस अध्यक्ष, राजस्थान CM पर फैसला संभव:गहलोत आज दिल्ली में सोनिया से मिल सकते हैं, नामांकन तक वहीं डेरा;
September 28, 2022
10 अक्टूबर को हरियाणा पंचायत चुनाव ऐलान संभव:BJP ने कल बुलाई अहम बैठक; CM-धनखड़ होंगे शामिल; 9 मेंबरी कमेटी गठित
September 29, 2022

जींद में महिला की संदिग्ध हालात में मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम, मायका पक्ष बोला- दहेज के लिए ससुराल वालों ने की मारपीट

हरियाणा के जींद में उचाना खंड के गांव मंडी कला की रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों के चलते मौत हो गई। मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उचाना थाना पुलिस ने पति सहित 3 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

गांव छान (हिसार) निवासी कुलबीर ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी छोटी बहन साक्षी की शादी इसी वर्ष 27 मार्च को गांव मंडी कला निवासी अमन के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन को प्रताड़ित किया जाने लगा। उसके जीजा अमन ने विदेश जाने के नाम पर उससे 20 लाख की डिमांड भी की।

हालांकि इस दौरान पंचायतों का दौर भी चला, लेकिन ससुरालीजन अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और उसकी बहन को प्रताड़ित करना जारी रखा। 24 सितंबर को उसकी बहन बीमार हालात में मिली। जिस पर वह तुरंत उसे हिसार के निजी अस्पताल ले आए। रास्ते में उसकी बहन ने बताया कि अमन और उसके परिवार वालों ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की है।

जिसके बाद वह बेहोश हो गई। 27 सितंबर को अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी बहन साक्षी की मौत हो गई। कुलबीर ने आरोप लगाया कि उसकी बहन के शरीर पर चोट के निशान भी थे और ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी बहन की हत्या की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES