तीसरे टी-20 मैच के टॉप मोमेंट्स:रोहित ने कार्तिक के हेलमेट पर किया KISS, विराट का हिटमैन के साथ स्कूली फ्रेंड वाला सेलिब्रेशन
September 26, 2022
कांग्रेस अध्यक्ष, राजस्थान CM पर फैसला संभव:गहलोत आज दिल्ली में सोनिया से मिल सकते हैं, नामांकन तक वहीं डेरा;
September 28, 2022

शेयर बाजार में भारी गिरावट:सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा लुढ़का, हर्षा इंजीनियर्स 34.55% ऊपर लिस्ट; रुपया ऑल टाइम लो पर

ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स में 700 से ज्यादा अंकों की गिरावट है। निफ्टी 17200 के नीचे फिसल गया है। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। केवल नेसले, इंफोसिस, एचसीएल टेक और एशियन पेंट में तेजी है।

NSE के ऑटो, मेटल, PSU बैंक, रियल्टी और मीडिया सेक्टर में 3% से ज्यादा की गिरावट है। बाकी सभी सेक्टर्स में भी बिकवाली से बाजार पर दबाव बना है। मिडकैप और स्मॉलकैप में करीब 3% की कमजोरी है। उधर, रुपया भी 56 पैसे कमजोर होकर खुला। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए ने 81.55 के रिकॉर्ड निचले स्तर को छुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES