आज गृहमंत्री का जनता दरबार:PWD रेस्ट हाउस अंबाला में लोगों की फरियादें सुनेंगे अनिल विज, मौके पर कार्रवाई के निर्देश देंगे
September 14, 2022
हिसार सिविल अस्पताल के बाहर धरना जारी:दलित नेता पर FIR होने और गिरफ्तारी के विरोध में आज लेंगे फैसला, तेज करेंगे आंदोलन
September 23, 2022

हरियाणा के कई जिलों में झमाझम बारिश:20 जिलों में 12 बजे तक बारिश होने के आसार; धान-बाजरे की फसल भीगी; तापमान 6 डिग्री

हरियाणा में दोपहर तक अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट में रेवाड़ी और नूंह को छोड़ कर शेष सभी 20 जिलों में 12 बजे तक गरज, चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान गुरुग्राम और इसके साथ लगते नूंह में 108 MM तक बरसात दर्ज हुई है। जीटी रोड के जिलों में भी अच्छी बारिश रिकॉर्ड हुई है। सोनीपत में अब 10 बजे से अच्छी बारिश हो रही है।

बारिश से फसलों पर बुरा प्रभाव

प्रदेश के कई जिलों में जहां रात को रुक रुक बारिश का दौर चला, वहीं कई जिलों में शुक्रवार सुबह भी कभी हल्की तो कभी तेज बारिश दर्ज की गई। अधिकतर जिलों में मौसम खराब है और आसमान बादलों से ढ़का है। खराब मौसम ने धान और बाजरा उत्पादक किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। अगेती फसल जहां मंडियों में पहुंचना शुरू हो गई है, वहीं पछेती फसल भी कटाई को लेकर तैयार हो रही है। ऐसे में इन पर बेमौसमी बारिश से बुरा असर पड़ने की संभावना कृषि विशेषज्ञों की ओर से जताई जा रही है।

मेवात में न्यूनतम तापमान सबसे कम

बरसात के मौसम के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बीती रात को मेवात में न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री दर्ज ककिया गया। यह प्रदेश में सबसे कम है। वहीं सिरसा में न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री रहा, जो कि प्रदेश में सबसे ज्यादा है। बता दें कि प्रदेश में न्यूनतम पारा अधिकतर जिलों में 24 डिग्री तक है। इससे रात ठंडी हो रही है।

अधिकतम पारा 30 डिग्री पर

अधिकतम तापमान में प्रदेश में 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा रही है। हरियाणा के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास ही बना हुआ है। गुरुवार को हिसार में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री रहा, जोकि प्रदेश में सबसे ज्यादा दर्ज किया गया।

सितंबर के अंत में छाएंगें बादल

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ के अनुसार 23 सितम्बर तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना है। इसके बाद में सितम्बर अंत में भी हरियाणा राज्य के उत्तर तथा दक्षिण व पश्चिमी जिलों में बादल बनने की संभावना है। इस दौरान मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है।

24 घंटे में जिलावार बारिश का आंकड़ा
मेवात105.5 MM
गुरुग्राम107.6 MM
करनाल75.8 MM
झज्जर41 MM
कुरुक्षेत्र19 MM
हिसार36 MM
नारनौल20 MM
अंबाला37.2 MM
सोनीपत17 MM
रोहतक7.6 MM
भिवानी2.3 MM
महेंद्रगढ़8.5 MM

एक सप्ताह तक के मौसम का अनुमान

  • वैदर नॉर्थ इंडिया के अनुसार हरियाणा में 23 व 24 सितंबर को लगभग सभी जगह हल्की से मध्यम बरसात होगी। कई जगह भारी बारिश भी संभव है।
  • 25 सितंबर को राज्य पर खाड़ी से आया कम दबाव का क्षेत्र पहुंच जाएगा। जिसके कारण राज्य के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुड़गांव, रेवाड़ी, पलवल, मेवात, फरीदाबाद और दिल्ली में कई जगह मध्यम से भारी बारिश होगी। कुछ जगह अति भारी बारिश भी देखने को मिलेगी। इस दौरान एक दो जगह भारी से अति भारी बारिश भी हो सकती है।
  • सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, दादरी और महेंद्रगढ़ जिले में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां होंगी कुछ जगह भारी बारिश भी हो सकती है।
  • 26 तारीख को लो प्रेशर एरिया उत्तराखंड की तरफ बढ़ जाएगा और हरियाणा में मौसम साफ होने लगेगा हालांकि दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की अब बारिश है बूंदाबांदी की गतिविधियां देखी जा सकती हैं।
  • 26 से 29 तारीख के बीच हरियाणा में मौसम लगभग साफ व आंशिक बादलवाही वाला रहेगा। दोपहर बाद के समय राज्य के उत्तरी, पूर्वी और दिल्ली-एनसीआर में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी की गतिविधियां देखी जाएगी।
  • राज्य के पश्चिमी इलाकों में मौसम लगभग साथ ही रहेगा बारिश की कोई खास उम्मीद नहीं है। सिर्फ छुटपुट जगह हल्की बारिश है बूंदाबांदी की संभावना है।
  • हरियाणा में मानसून की विदाई 27 से 30 सितंबर के बीच में हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES