आज हिसार में सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार:मां के बारे में बार- बार पूछ रही बेटी यशोधरा; परिजनों ने कहा-
August 24, 2022
बीरेंद्र सिंह ने आदमपुर को लेकर चौंकाया:पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले- जरूरी नहीं उपचुनाव में कुलदीप को ही BJP टिकट दे; और भी लाइन में
August 24, 2022

जींद में महिला को जलाने की कोशिश:दहेज में कार और 3 लाख कैश लाने के लिए दी शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना

हरियाणा के जींद में महिला को दहेज के लिए जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले शादी के बाद से ही उसके दहेज लाने के लिए मानसिक व शारीरिक रूप प्रताड़ित कर रहे हैं। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी 11 जून 2020 को हिंदू रिति रिवाज के अनुसार जींद की कृष्णा कालोनी निवासी अंकुर के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही सुसरालीजनों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस दौरान पंचायतों का दौर भी चला पर सुसरालीजन अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उसके परिजनों से कार और 3 लाख रुपए कैश की डिमांड कर रहे थे। उसके परिवार वालों भी आर्थिक स्थिति ठीक न होने के बावजूद उन्होंने किसी तरह रुपए ससुराल वालों को दे गए। उसके बाद भी वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। इस दौरान उन्होंने उसके कमरे में बंद कर जलाने की भी कोशिश की।

महिला थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर पति अंकुर, सास संतोष, ससुर चंद्रभान और ननंद अंकिता के खिलाफ मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, दहेज मांगने, शारीरिक उत्पीड़न करने, मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES