उत्तराखंड में आज से खेली जाएगी मक्खन-दूध की होली:देश के सबसे ऊंचे स्थान पर होगी दूध-दही, मक्खन की बौछार
August 17, 2022
कुलदीप और रेणुका का आदमपुर में 3 दिवसीय दौरा:3 अगस्त को इस्तीफा देने के बाद दोनों पहली बार आ रहे आदमपुर
August 17, 2022

आज हरियाणा पंचायत चुनाव पर BJP की मीटिंग:प्रदेशाध्यक्ष OP धनखड़ करेंगे अध्यक्षता; चुनाव प्रभारी कंवर पाल गुर्जर भी होंगे शामिल

हरियाणा में पंचायती चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ और चुनाव प्रभारी कंवर पाल गुर्जर जिला प्रभारियों की मीटिंग लेंगे। इस मीटिंग में भाजपा फैसला ले सकती है कि पंचायती चुनाव सिंबल पर लड़े जाएं या नहीं।

चुनाव आयोग ने पहले 30 सितंबर तक चुनाव करवाने के संकेत दिए थे। इसके चलते पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी थीं। भाजपा ने बूथ स्तर पर त्रिदेव बनाने का फैसला किया है। त्रिदेव में एक बूथ पर तीन कार्यकर्ता शामिल हैं।

साथ ही भाजपा ने 22 जिलों में चुनाव जिला प्रभारी नियुक्त कर दिए थे। प्रदेश स्तर पर शिक्षा मंत्री कंवर पाल को इसका प्रभारी बनाया गया।

प्रदेश में इन पदों पर होने चुनाव

हरियाणा में इस बार 71741 पदों पर चुनाव होने हैं। इनमें 6228 सरपंच, 62022 पंच, ब्लॉक समिति के 30380 पदों पर चुनाव होंगे। राज्य सरकार ने सभी डीसी को 22 जुलाई तक मतदाता सूचियों का प्रकाशन करने के आदेश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES