चीनी स्पाई शिप युआन वांग 5 श्रीलंका पहुंचा:16 से 22 अगस्त तक हंबनटोटा पोर्ट पर रहेगा; शिप के मूवमेंट पर इंडियन नेवी की नजर
August 16, 2022
मूसेवाला मर्डर के चश्मदीद का VIDEO:दोस्तों ने 22 मिनट थार का लॉक नहीं खोला; पुलिस तुरंत नाका लगाती तो कातिल पकड़े जाते
August 17, 2022

ट्रम्प ने FBI पर लगाया पासपोर्ट चुराने का आरोप:पूर्व US प्रेसिडेंट ने कहा, घर की तलाशी के दौरान अधिकारी मेरे 3 पासपोर्ट ले गए

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि FBI ने उनकी प्रॉपर्टी मार-ए-लागो में रेड के दौरान उनके 3 पासपोर्ट जब्त कर लिए। उन्होंने यह भी कहा कि FBI एजेंट उनके घर से 15 बॉक्स भरकर डॉक्युमेंट्स ले गए हैं, जिसमें कुछ क्लासिफाइड रिकॉर्ड्स भी हैं। FBI ने पूर्व राष्ट्रपति के आलीशान पाम हाउस और रिजॉर्ट मार-ए-लागो पर पिछले मंगलवार को छापा मारा था।

सोमवार को डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, ‘मार-ए-लागो पर रेड के दौरान FBI ने बहुत सारे सामान के साथ मेरे 3 पासपोर्ट चुरा लिए। उनमें से एक एक्सपायर हो गया था। यह किसी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी पर किया गया सबसे घटिया स्तर का प्रहार है।’

डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर यह पोस्ट किया।

डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर यह पोस्ट किया।

ट्रम्प ने कहा- मुझे चुनाव लड़ने से रोकने की साजिश
पिछले हफ्ते FBI की रेड पड़ने के बाद ट्रम्प ने कहा था- ‘अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। जांच एजेंसियों के साथ सहयोग के बावजूद इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। यह न्याय तंत्र का हथियार के तौर पर गलत इस्तेमाल करने जैसा है। यह कट्टर लेफ्ट डेमोक्रेट्स का हमला है। वे नहीं चाहते हैं कि मैं 2024 का चुनाव लड़ूं।’

ट्रम्प पर व्हाइट हाउस से महत्वपूर्ण दस्तावेज ले जाने का आरोप
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रम्प ने जब पिछले साल व्हाइट हाउस छोड़ा था, तब वो कई डॉक्यूमेंट्स अपने साथ ले गए थे। हालांकि, अब तक इस आरोप की FBI की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है। कहा जा रहा है कि कई बड़े बॉक्स में यह दस्तावेज मार-ए-लीगो ले जाए गए थे। इसके बाद से ही अमेरिकी खुफिया एजेंसियां ट्रम्प और उनके करीबियों पर नजर रख रहीं थीं। ये छापेमारी भी इन्हीं से जोड़कर देखी जा रही है।

यह फोटो जनवरी 2021 की है। व्हाइट हाउस छोड़ते वक्त ट्रंप 15 बॉक्स में अपने साथ कई डॉक्यूमेंट्स ले गए थे।

यह फोटो जनवरी 2021 की है। व्हाइट हाउस छोड़ते वक्त ट्रंप 15 बॉक्स में अपने साथ कई डॉक्यूमेंट्स ले गए थे।

टॉयलेट में फ्लश कर देते थे डॉक्यूमेंट्स
कुछ महीने पहले ट्रम्प पर आरोप लगा था कि वे राष्ट्रपति पद पर रहते हुए आधिकारिक दस्तावेजों को फाड़ कर फ्लश कर देते थे। ट्रम्प ने इतने ज्यादा कागजों को फ्लश किया कि इसकी वजह से व्हाइट हाउस का टॉयलेट ही जाम हो गया था। नेशनल आर्काइव चाहता है कि पूर्व राष्ट्रपति की दूसरे मामलों के साथ कागज फाड़ने की आदत की भी जांच की जाए।

न्यूयॉर्क टाइम्स की पत्रकार मैगी हैबरमैन ने अपनी किताब ‘कॉन्फिडेंस मैन’ में इस मामले पर जानकारी दी थी। किताब के मुताबिक, व्हाइट हाउस के कर्मचारियों ने यह देखा कि कागज की वजह से टॉयलेट चोक हो गया था। जिसके बाद यह माना गया कि ट्रम्प ने दस्तावेजों को फ्लश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES