श्रीलंका में बिजली की दर में 264% की बढ़ोतरी:रेगुलेटर ने इजाजत दी, कहा- घाटे की भरपाई करने के लिए बदलाव जरूरी
August 10, 2022
आज डिप्टी स्पीकर गंगवा के आवास का घेराव:बालसंमद के किसान देंगे धरना; 20 गांवों का 37 करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग
August 16, 2022

हरियाणा में रक्षाबंधन पर फ्री बस सुविधा:आज दोपहर 12 बजे से कल रात 12 बजे तक महिलाएं व बच्चे कर सकेंगे मुफ्त यात्रा

हरियाणा रोडवेज आज रक्षाबंधन पर्व पर बहनों और 15 वर्ष तक के बच्चों को फ्री बस सुविधा देगी। फ्री यात्रा की सुविधा आज दोपहर 12 बजे से 11 अगस्त रात 12 बजे तक रहेगी। रक्षाबंधन के चलते अंबाला में रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।

दिल्ली और चंडीगढ़ तक फ्री सफर

सरकार की ओर से महिलाओं और बच्चों को हरियाणा समेत दिल्ली और चंडीगढ़ तक फ्री यात्रा करने की सुविधा दी गई है। इसके लिए अंबाला सिटी और कैंट बस स्टैंड पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों के चक्कर बढ़ाने की योजना बनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES