आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहा हिंदुस्तान – डॉ ए के शर्मा
August 7, 2022
हरियाणा विस मानसून सत्र का अंतिम दिन:आज विधायक सरकार से पूछेंगे 55 सवाल; मुआवजे और बुढ़ापा पेंशन के मुद्दे पर होगी बहस
August 10, 2022

बिहार में नीतीश-तेजस्वी सरकार का शपथ:RJD से तेजप्रताप-भाई वीरेंद्र रेस में, JDU से विजय चौधरी और संजय झा का मंत्री बनना

बिहार में 5 साल बाद फिर महागठबंधन की सरकार बन रही है। राजद-कांग्रेस समेत 7 पार्टियों के सहयोग से बुधवार को राजभवन में नीतीश कुमार 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ तेजस्वी यादव भी डिप्टी सीएम बनेंगे। अभी यही दोनों शपथ लेंगे। मंत्रियों का शपथ बाद में होगा।

सूत्रों के मुताबिक तय फॉर्मूले में RJD को 16 मंत्री पद मिले हैं, जबकि JDU के खाते में 13 और कांग्रेस के 4 विधायक मंत्री बन सकेंगे। 12 विधायकों वाली CPI(ML) ने सरकार में शामिल होने पर अभी कोई फैसला नहीं किया है।

सियासी उठापटक के बड़े अपडेट्स…

  • नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद पुरानी कैबिनेट को भंग कर दिया गया है। मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने राज्यपाल के आदेश से अधिसूचना जारी की है।
  • भाजपा ने RJD के खिलाफ सड़क पर उतरने की तैयारी की है। बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर धरना का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक शामिल होंगे।
बिहार में इस बार महागठबंधन में 7 दल शामिल है। पिछली बार सिर्फ 3 दल कांग्रेस, RJD और JDU ही शामिल था।

बिहार में इस बार महागठबंधन में 7 दल शामिल है। पिछली बार सिर्फ 3 दल कांग्रेस, RJD और JDU ही शामिल था।

नई कैबिनेट में संभावित मंत्रियों की सूची

1. RJD कोटे से- तेजप्रताप यादव, आलोक कुमार मेहता, अनिता देवी, जितेन्द्र कुमार राय, चन्द्रशेखर, कुमार सर्वजीत, बच्चा पांडेय, भारत भूषण मंडल, अनिल सहनी, शाहनवाज, अख्तरुल इस्लाम शाहीन,समीर महासेठ, भाई वीरेन्द्र, ललित यादव, कार्तिक सिंह, वीणा सिंह, रणविजय साहू, सुरेन्द्र राम

2. JDU कोटे से- विजय कुमार चौधरी, विजेन्द्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी, उपेन्द्र कुशवाहा, शीला कुमारी, श्रवण कुमार, मदन सहनी, संजय कुमार झा, लेशी सिंह, सुनील कुमार, जयंत राज, जमां खान

3. कांग्रेस कोटे से- मदन मोहन झा, अजीत शर्मा, शकील अहमद खान, राजेश कुमार

4. हम (से) कोटे से- संतोष कुमार

बड़े बयान…

जयराम रमेश, कांग्रेस महासचिव- बिहार में जो हुआ वो ऑपरेशन लोटस से कितना अलग है। न कैश पकड़ा गया, न ED की छापेमारी हुई। न असम के CM की जरूरत पड़ी, न रिजॉर्ट की। महाराष्ट्र में BJP ने दलबदल किया, बिहार में उसे बेदखल कर दिया गया।

गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री- बिहार के CM नीतीश कुमार PM बनने की चाहत रख रहे थे। एनडीए गठबंधन में वह पद उन्हें नहीं मिलता है। जिसको देखते हुए संसदीय चुनाव से पहले ही नीतिश कुमार RJD का हाथ थाम लिया। PM बनने की चाहत में CM ने गठबंधन को धोखा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES