

बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बाद मेजबान इंग्लैंड (England) ने भी गोल्ड मेडल की फिफ्टी लगा दी है. इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स के 9वें दिन अपना 50वां गोल्ड जीता. मेजबान देश फिलहाल कुल 148 पदक के साथ दूसरे पायदान पर है. यहां पहला नंबर ऑस्ट्रेलिया का है. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अब तक 59 गोल्ड के साथ कुल 155 पदक अपने नाम कर चुके हैं.
कनाडा के खिलाड़ी भी में दमदार खेल दिखा रहे हैं. वह अब तक 84 पदक जीत चुके हैं. हालांकि इनमें गोल्ड केवल 22 ही हैं. यहां न्यूजीलैंड 17 गोल्ड के साथ कुल 44 पदक जीतकर चौथे पायदान पर है. वहीं भारत 13 गोल्ड समेत कुल 40 पदक के साथ पांचवें पायदान पर है.
अब तक 223 गोल्ड मेडल्स का फैसला हो चुका है. अगले दो दिनों में 57 गोल्ड मेडल का फैसला होना बाकी है. भारतीय एथलीट यहां बॉक्सिंग, टेबल टेनिस और बैडमिंटन जैसी स्पर्धाओं में गोल्ड की बरसात कर सकते हैं. 9 दिन के बाद ऐसी है मेडल टैली..
| रैंक | देश | गोल्ड | सिल्वर | ब्रॉन्ज | टोटल मेडल |
| 1 | ऑस्ट्रेलिया | 59 | 46 | 50 | 155 |
| 2 | इंग्लैंड | 50 | 52 | 46 | 148 |
| 3 | कनाडा | 22 | 29 | 33 | 84 |
| 4 | न्यूजीलैंड | 17 | 12 | 15 | 44 |
| 5 | इंडिया | 13 | 11 | 16 | 40 |
| 6 | नाइजीरिया | 9 | 8 | 13 | 30 |
| 7 | स्कॉटलैंड | 8 | 9 | 24 | 41 |
| 8 | दक्षिण अफ्रीका | 7 | 8 | 11 | 26 |
| 9 | मलेशिया | 6 | 5 | 4 | 15 |
| 10 | जमैका | 6 | 4 | 2 | 12 |
यह भी पढ़ें…