मलाइका अरोड़ा का ट्रांजिशन वीडियो:गोल्डन ब्लेजर में दिखाया ग्लैमरस अंदाज, फैंस ने की लुक की तारीफ
August 5, 2022
डॉक्टरी की पढ़ाई छोड़कर एथलीट बने श्रीशंकर:44 साल बाद देश को कॉमनवेल्थ के मेंस लॉन्ग जंप में मेडल दिया,
August 5, 2022

कॉमनवेल्थ गेम्स में भिड़े हॉकी प्लेयर:स्टिक लगने से नाराज एक खिलाड़ी ने दूसरे का गला पकड़ा, टीशर्ट खींची;

कॉमनवेल्थ गेम्स में गुरुवार को इंग्लैंड और कनाडा के बीच पुरुष हॉकी मैच खेला गया। इस दौरान दो खिलाड़ियों के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिली। कनाडा के बलराज पनेसर और इंग्लैंड के क्रिस ग्रिफिथ ने एक दूसरे की गर्दन पकड़ ली और मैदान पर ही भिड़ गए। दोनों के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई कि खिलाड़ियों और रेफरी को बीच-बचाव करना पड़ा।

कनाडा और इंग्लैंड के बीच खेले गया हॉकी का मैच जंग का मैदान बन गया।

कनाडा और इंग्लैंड के बीच खेले गया हॉकी का मैच जंग का मैदान बन गया।

बलराज पनेसर और स्टिक ग्रिफिथ के बीच हुई भिड़ंत
दरअसल हुआ ये कि इंग्लैंड की टीम कनाडा के खिलाफ गोल करने के लिए लगातार आक्रमण खेल दिखा रहे थे। तभी बलराज पनेसर की हॉकी स्टिक ग्रिफिथ के हाथ पर लगी और फंस गई। इससे ग्रिफिथ गुस्से में आ गए और पनेसर को धक्का दे दिया। जिससे पनेशर आगबबूला हो गए और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाड़ी की गर्दन पकड़ ली। फिर दोनों ने एक दूसरे का टी शर्ट पकड़ा और खींचने लगे। ऐसा लगा खेल का मैदान जंग का मैदान बन गया है।

तभी दोनों टीमों के खिलाड़ी आए और दोनों को अलग किया। इसके बाद रेफरी ने कनाडा के बलराज पनेसर को रेड कार्ड दिखाया और बाहर भेज दिया। वहीं, क्रिस ग्रिफिथ को यलो कार्ड दिखाकर चेतावनी दी।

ग्रिफिथ को यलो कार्ड दिखाया गया।

ग्रिफिथ को यलो कार्ड दिखाया गया।

कनाडा को मिली हार
मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने कनाडा को 11-2 से हराया और ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहकर खत्म किया। पहले स्थान पर टीम इंडिया रही। सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और भारत का सामना न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जीतने वाली टीम से हो सकता है। भारत ने वेल्स को 4-1 से हराया था।

मैच में कनाडा की टीम को करारी हार मिली। इंग्लैंड ने उनके खिलाफ 11 गोल दागे।

मैच में कनाडा की टीम को करारी हार मिली। इंग्लैंड ने उनके खिलाफ 11 गोल दागे।

भारत ने भी कनाडा को 8-0 से हराया था
इससे पहले बुधवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कनाडा को 8-0 से हरा कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह और आकाशदीप सिंह ने सबसे ज्यादा दो-दो गोल दागे थे। इसके अलावा अमित रोहिदास, ललित उपाध्याय, गुरजंत सिंह और मनदीप सिंह ने भारत के लिए एक-एक गोल किया था।

दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मिलकर बीच-बचाव किया और लड़ाई रोकी।

दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मिलकर बीच-बचाव किया और लड़ाई रोकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES