बहादुरगढ़ में 4 श्रमिकों की मौत:कंपनी में मीथेन गैस लीक होने से हादसा; 2 की हालत नाजुक, सभी UP के रहने वाले
August 3, 2022
गांधी टोपी कुचलने पर जिंदा जला दिए 22 पुलिसवाले:चौरी-चौरा के बाद गांधी ने रोक दिया असहयोग आंदोलन तो सुभाष बोले-
August 4, 2022

गुरुग्राम के समस्त एनएचएम कर्मचारियों ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर 2 घंटे का कार्यबहिष्कार किया। प्रदेश महासचिव ने दी चेतावनी-

बुधवार को गुरुग्राम के समस्त एनएचएम कर्मचारियों ने गुरुग्राम के सभी 41 स्वास्थ्य केंद्रों पर 2 घंटे का कार्यबहिष्कार किया। जिसमें आपातकालीन सेवाओ को छोड़कर एनएचएम द्वारा दी जाने वाली सभी सेवाएं बंद रही, जिसके कारण विशेषतः शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 2 घंटे कोई भी कार्य नही हुआ। एनएचएम कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश महासचिव ने कहा कि अगर मुख्यालय द्वारा कर्मचारियों की मांगों पर समय रहते कार्यवाही नही होती तो 4 अगस्त को भी सम्पूर्ण दिन कार्यबहिष्कार रहेगा, जिसमे केवल कर्मचारी आपातकालीन सेवाएं ही देंगे अन्य सेवाएं बाधित रहेंगी। अगर फिर भी अधिकारी अपनी जिद पर अड़े रहे तो फिर एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 5 अगस्त से हड़ताल पर चले जायेंगे जिसमे एनएचएम द्वारा दी जाने वाली सभी सेवाएं ( जिसमे आपातकालीन सेवाएं भी सम्मिलित होंगी ) बंद कर दी जाएंगी ।
यह है एनएचएम कर्मचारियों की मांगें
प्रदेश महासचिव ने आगे बताया कि जिला मेवात में कार्यरत जिला निगरानी एवं मूल्यांकन अधिकारी तथा लेखा प्रबंधक की सेवाएं इसलिए समाप्त कर दी गई क्योंकि सिविल सर्जन ने उनकी वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट मुख्यालय को नही भेजी। कार्यवाही तो होनी थी सिविल सर्जन पर लेकिन निकाल दिया अनुबंधित कर्मचारियों को। इसके अतिरिक्त गत वर्ष में भी मुख्यालय द्वारा दर्जनों कर्मचारियों को उनकी 10 से 12 वर्षों की सेवा को अनदेखा करते हुए इसी प्रकार निकाला जा चुका है जिससे सभी कर्मचारियों में रोष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES