बाउंड्री पर अय्यर ने छलांग लगाकर रोका छक्का:पूरन ने डीप मिडविकेट पर शॉट लगाया था; पंत बोले- देखकर ऐसा लगता है बंदर हो
July 30, 2022
हरियाणा चिकित्सक गौरव अवार्ड 2022:सेहत मंत्री अनिल विज आज किंगफिशर अंबाला में 75 डॉक्टरों को करेंगे सम्मानित
July 31, 2022

संयुक्त किसान मोर्चा नहीं करेगा चक्का जाम:टोल फ्री करके 2 बजे तक धरना देंगे किसान; PM नरेंद्र मोदी का फूंकेंगे पुतला

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी समेत अन्य लंबित मांगें पूरी न होने से खफा किसान आज संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले सड़कों पर उतरेंगे। मोर्चे से जुड़े किसानों ने हरियाली तीज त्योहार के चलते चक्का जाम का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया है।

सुबह 11 बजे से कराएंगे टोल फ्री

शहीद भगत सिंह भारतीय किसान यूनियन व मान ग्रुप आज सुबह शंभु बॉर्डर पर धरना देंगे। यहां किसान सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक टोल फ्री करेंगे। प्रधानमंत्री का पुतला फूंकेंगे।

बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा ने आज सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चक्का जाम करने का ऐलान किया था। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप ने इससे दूरी बनाई हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES