बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस मामले में मुंबई में रणवीर के खिलाफ एक FIR दर्ज हुई है। रणवीर ने ये फोटोशूट हाल ही में ‘पेपर मैगजीन’ के लिए कराया था। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर किए जाने के बाद से ही इस मामले पर हंगामा मचा हुआ है।
क्या है रणवीर सिंह के न्यूड फोटो शूट का विवाद
अक्सर अपने कपड़ों के लिए चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इस बार न्यूड फोटोशूट कराने के बाद विवादों में आ गए हैं। इस तस्वीर में रणवीर सिंह बिना कुछ पहने एक कालीन पर लेटे हुए दिख रहे हैं। वहीं एक और तस्वीर में वह केवल अंडरवियर पहने हुए नजर आ रहे हैं। एक इंटरव्यू में रणवीर ने यह कहा भी था कि ‘वह हजार लोगों के सामने न्यूड हो सकते हैं।’