चीन में लॉकडाउन और कुछ सरकारी नीतियों का असर:एक साल में सर्जरी डिवाइसेस और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के दाम 18% तक बढ़े
July 27, 2022
अमेरिका में बड़ी बहस:बच्चे यदि होमवर्क नहीं कर पा रहे तो इसके लिए टीचर भी जिम्मेदार हो सकता है
July 27, 2022

अमेरिका में 4 लाख डॉक्टरों का इसी साल रिटायरमेंट:सरकार नहीं कर रही हैं नई भर्तियां, अस्पतालों में मरीजों की कतार

अमेरिका डॉक्टरों के संकट से जूझ रहा है। इससे शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र भी प्रभावित हो रहे हैं। डॉक्टर्स के यहां लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। वहीं कुछ डॉक्टरों से परामर्श लेने के लिए महीनों पहले अपॉइन्टमेंट लेना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, कुछ लोग समय पर इलाज मुहैया न होने के कारण गंभीर बीमार हो रहे हैं।

दरअसल, कोरोना के बाद यह संकट और गहराने लगा है। अमेरिका में वर्तमान में 10.73 लाख डॉक्टर हैं। इसमें से करीब 4 लाख डॉक्टर इसी साल रिटायर हो रहे हैं। एसोसिएशन ऑफ अमेरिकन मेडिकल कॉलेजों द्वारा 2020 में प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में 2033 तक 54,100 से 1,39,000 डॉक्टरों की कमी हो जाएगी। यह कमी प्राथमिक और गहन चिकित्सा दोनों क्षेत्रों के डॉक्टरों की होगी।

पल्मोनोलॉजिस्ट व देश के क्लिनिकल मामलों के विशेषज्ञ डॉक्टर स्टीफन फ्रैंकेल ने बताया कि सितंबर 2021 में काइजर फैमिली फाउंडेशन की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका में 8.37 करोड़ लोग ऐसे क्षेत्र में रहते है जहां प्रारंभिक उपचार भी नहीं मिल पाता है। इसे दूर करने के लिए 14,800 से अधिक डॉक्टर्स की जरूरत है।

इस कमी को दूर करने के लिए अमेरिकी सरकार नई भर्ती नहीं कर रही है। कमी को पूरा करने के लिए सरकार को डाक्टरी की पढ़ाई कर रहे छात्रों को कर्ज में राहत देनी चाहिए, ताकि वे आसानी से कोर्स पूरा कर सके। केयर टीम का विस्तार और टेलीमेडिसिन का उपयोग किया जाना चाहिए।

5.4 फीसदी डॉक्टर ही अश्वेत
डॉक्टरों की संख्या में कमी होने का एक कारण नस्लीय भेद भी है। 2021 की जर्नल ऑफ जनरल इंटरनल मेडिसिन के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में कुल डॉक्टरों की संख्या में से महज 5.4% डॉक्टर ही अश्वेत हैं। इनमें 2.6% पुरुष और 2.8% महिलाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES