शेयर मार्केट:सेंसेक्स 242 अंक की गिरावट के साथ 55523 पर, निफ्टी 16635 के नीचे, मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स गिरे
July 26, 2022
रोहतक में छाए घने काले बादल:अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 4-5 डिग्री का अंतर, आगे ऐसा मौसम बने रहने के आसार
July 27, 2022

कोटक महिंद्रा बैंक ने FD की ब्याज दरों में बढ़ोतरी:अब 1 साल की FD पर मिलेगा 5.60% ब्याज, यहां देखें नई ब्याज दरें

कोटक महिंद्रा बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। नए बदलाव के बाद अब 1 साल के लिए FD कराने पर आपको 5.60% सालाना ब्याज मिलेगा। नई ब्याज दरें 26 जुलाई से लागू हो चुकी हैं। बैंक ने रिकरिंग डिपॉजिट (RD) पर मिलने वाले ब्याज में भी इजाफा किया है।

कोटक महिंद्रा बैंक में FD पर अब कितना मिलेगा ब्याज

अवधिब्याज दर (% में)
7 – 30 दिन2.50
31 – 90 दिन3.00
91- 179 दिन3.50
180 – 363 दिन4.75
364 दिन5.25
365 – 389 दिन5.60
390 दिन से 3 साल से कम5.75
3 से 10 साल5.90

रिकरिंग डिपॉजिट पर भी अब ज्यादा ब्याज

अवधिब्याज दर (% में)
6 महीने4.75
9 महीने4.75
12 महीने5.60
15 महीने5.65
18 महीने5.65
21 महीने5.65
24 महीने5.75
27 महीने5.75
30 महीने5.75
33 महीने5.75
3 साल से 4 साल से कम5.90
4 साल से 5 साल से कम5.90
5 साल से 10 साल5.90

FD और RD पर मिलने वाले ब्याज पर भी देना होता है टैक्स

FD से मिले ब्याज को लेकर टैक्स के नियम
अगर एक वित्त वर्ष में बैंक FD पर मिलने वाला ब्याज 40 हजार रुपए से कम है तो इस पर कोई टैक्स नहीं देना होता। यह लिमिट 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए है। वहीं 60 साल से ज्यादा उम्र यानी सीनियर सिटीजन की FD से 50 हजार रुपए तक की आय टैक्स फ्री होती है। इससे ज्यादा आय होने पर 10% TDS काटा जाता है।

RD से ब्याज पर टैक्स
रिकरिंग डिपॉजिट (RD) से होने वाली ब्याज आय अगर 40000 रुपए (सीनियर सिटीजन के मामले में 50000 रुपए) तक है तो इस पर आपको कोई टैक्स नहीं देना होता। इससे ज्यादा आय होने पर 10% TDS काटा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES