83 पर सिमटी टीम साउथ अफ्रीका:इंग्लैंड ने उसे वनडे में दूसरी बार इस स्कोर पर आउट किया, 118 रन से जीता मुकाबला
July 23, 2022
ट्रेन की सर्विस पूरी तरह फ्री:फ्रांस की पब्लिक ट्रांसपोर्ट में नहीं लगेगा किराया, बढ़ती महंगाई से राहत दिलाने के लिए शुरू हुई स्कीम
July 23, 2022

अब FD पर मिलेगा ज्यादा ब्याज:पंजाब नेशनल बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की, यहां देखें नई ब्याज दरें

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 2 करोड़ रुपए से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। PNB ने एक से दो साल तक की FD पर 0.15% ब्याज बढ़ाया ह। अब आपको PNB बैंक में FD कराने पर 3% से 6% तक ब्याज मिलेगा। नई ब्याज दरें 20 जुलाई, 2022 से लागू हो चुकी हैं।

अब किस अवधि की FD पर कितना ब्याज मिल रहा

अवधिब्याज दर (% में)
7 से 45 दिन3.00
46 से 90 दिन3.25
91 से 179 दिन4.00
180 से 270 दिन4.50
271 दिन या उससे अधिक लेकिन 1 साल से कम4.50
1 साल5.30
1 साल 1 दिन से लेकर 2 साल तक5.45
2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल तक5.50
3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक5.75
5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक5.60
1111 दिन6.00

RBL बैंक ने भी बढ़ाईं ब्याज दरें
RBL बैंक ने भी हाल ही में FD पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की है। RBL बैंक में FD कराने पर अब आपको अधिकतक 6.55% ब्याज मिल रहा है। नई दर 21 जुलाई 2022 से लागू हो चुकी है।

RBL बैंक में FD पर कितना ब्याज मिल रहा

अवधिब्याज दर (% में)
7 – 14 दिन3.25
15 – 45 दिन3.75
46 – 90 दिन4.00
91-180 दिन4.50
181 – 240 दिन5.00
241-364 दिन5.25
1 साल से 15 महीने से कम6.50
15 महीने7.00
15 महीने 1 दिन से 24 महीने से कम6.50
24 महीने से 36 महीने से कम6.75
36 महीने से 60 महीने 1 दिन6.55
60 महीने 2 दिन से 120 महीने से कम5.75
120 महीने से 240 महीने5.75

FD से मिलने वाले ब्याज पर भी देना होता है टैक्स
अगर एक वित्त वर्ष में बैंक FD पर मिलने वाला ब्याज 40 हजार रुपए से कम है तो इस पर कोई टैक्स नहीं देना होता। यह लिमिट 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए है। वहीं 60 साल से ज्यादा उम्र, यानी सीनियर सिटीजन की FD से 50 हजार रुपए तक की आय टैक्स फ्री होती है। इससे ज्यादा आय होने पर 10% TDS काटा जाता है।

5 साल की FD मिलती है टैक्स छूट
टैक्स सेविंग FD में 5 साल के लिए निवेश करने पर आपको आयकर में भी छूट मिलती है। इसमें जमा मूलधन के साथ ही ब्याज पर भी आपको कोई टैक्स नहीं देना होता। हालांकि यदि आपकी FD पर किसी एक वित्तीय वर्ष में कमाया गया ब्याज 10 हजार रुपए से ज्यादा है तो उस पर 10% के हिसाब से TDS कटेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES