उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका! अब सांसदों ने की बगावत, शिंदे गुट की बैठक में ऑनलाइन रहे मौजूद
July 18, 2022
 तावडू  DSP सुरेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार:सुरेंद्र सिंह अमर रहे के लगे नारे; शहीद को दी गई मिट्‌टी
July 21, 2022

राष्ट्रपति चुनाव की काउंटिंग:सांसदों के वोटों की गिनती पूरी; मुर्मू को 540 और यशवंत को 208 वोट मिले, राज्यों की काउंटिंग शुरू

देश के 15वें राष्ट्रपति के नाम का इंतजार अब से कुछ देर में खत्म हो जाएगा। राष्ट्रपति चुनाव में पहले राउंड के वोटों की गिनती पूरी हो गई है। इसमें सांसदों के वोटों की गिनती हुई है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि द्रौपदी मुर्मू को 540 और यशवंत सिन्हा को 208 सांसदों का वोट मिला है। 15 वोट रद्द हो गए हैं।

द्रौपदी मुर्मू का वोट वैल्यू 3 लाख 78 हजार है जबकि यशवंत सिन्हा का वोट वैल्यू 1 लाख 45 हजार 600 है। संसद के कमरा नंबर 63 में सांसदों के वोटों की गिनती पूरी होने के बाद अब राज्यों के वोटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। इसके बाद जीते हुए प्रत्याशी का ऐलान किया जाएगा।

NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का जीतना लगभग तय है। अगर ऐसा होता है तो वे देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होंगी। इधर, काउंटिंग के बीच द्रौपदी मुर्मू के गांव में जश्न शुरू हो गया है। लोग ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के जरिए मुर्मू की जीत के आधिकारिक ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। ओडिशा के रायरंगपुर में मुर्मू के गांव और ससुराल में लड्‌डू भी बनकर तैयार है।

द्रौपदी मुर्मू के रायरंगपुर स्थित मायका उपरवाड़ा और ससुराल पहाड़पुर में भी उल्लास का माहौल है। लोग अपने घर की बेटी की जीत के इंतजार में जश्न की तैयारी कर रहे हैं।

द्रौपदी मुर्मू के रायरंगपुर स्थित मायका उपरवाड़ा और ससुराल पहाड़पुर में भी उल्लास का माहौल है। लोग अपने घर की बेटी की जीत के इंतजार में जश्न की तैयारी कर रहे हैं।

25 को शपथ ग्रहण, भाजपा कार्यालय में जश्न की तैयारी
वोटों की गिनती खत्म होने के बाद देश के नए राष्ट्रपति की घोषणा कर दी जाएगी। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई की मध्य रात्रि को खत्म हो रहा है। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा। इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी काउंटिंग के बाद द्रौपदी मुर्मू से मिलने जाएंगे। इसके अलावा भाजपा कार्यालय में भी जश्न की तैयारी है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES