‘पुष्पा-2’ में मनोज बाजपेयी की एंट्री?:फिल्म में पुलिस ऑफिसर के किरदार के लिए मेकर्स ने किया अप्रोच,
July 21, 2022
108 साल बाद पुजारा ने रचा इतिहास:ससेक्स के लिए तीसरी डबल सेंचुरी लगाई; लॉर्ड्स में दोहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय बने
July 21, 2022

अर्जुन कपूर ने बेची 16 करोड़ की प्रॉपर्टी:गर्लफ्रेंड मलाइका की बिल्डिंग में शिफ्ट नहीं होंगे अर्जुन,

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपने बांद्रा वाले फ्लैट को 16 करोड़ में बेच दिया है। उन्होंने पिछले साल ही अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग में इस फ्लैट को 20 करोड़ में खरीदा था। लेकिन अब उन्होंने इसे 4 करोड़ के घाटे में बेच दिया है। अर्जुन का ये फ्लैट 4BHK है, जो 4364 स्क्वायर फीट में बना हुआ है।

बहन अंशुला ने सेल्स डाक्यूमेंट पर साइन किया

रिपोर्ट्स के मुताबिक सेल डॉक्यूमेंट को 19 मई को रजिस्टर कराया गया था। फ्लैट के रजिस्ट्रेशन के लिए लगभग 96 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी का पेमेंट किया गया है। वहीं अर्जुन की बहन अंशुला कपूर ने सेल्स डाक्यूमेंट पर साइन किया है। यह फ्लैट बांद्रा वेस्ट स्थित 81 औरेट बिल्डिंग में था।

सोनाक्षी सिन्हा भी इसी बिल्डिंग में रहती हैं

अर्जुन का ये फ्लैट उनकी प्राइमरी लोकेशन नहीं थी। वो इस समय जुहू स्थित रहेजा ऑर्चिड बिल्डिंग में रह रहे हैं। इसके अलावा इस बिल्डिंग में कई सेलेब्स भी रहते हैं, जैसे सोनाक्षी सिन्हा, करण कुंद्रा, आदि। करण कुंद्रा ने हाल ही में इस बिल्डिंग की 12वें फ्लोर पर 14 करोड़ रुपए में फ्लैट खरीदा है। उन्हें भी सबकी तरह 3 कार पार्क करने का एक्सेस मिला है। वहीं सोनाक्षी ने 2020 में यहां 16वें फ्लोर पर घर खरीदा था।

अर्जुन कपूर का वर्क फ्रंट

अर्जुन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही मोहित सूरी की फिल्म ‘एक विलेन 2’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अर्जुन के साथ जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया भी हैं। ये फिल्म साल 2014 में आई फिल्म ‘एक विलेन’ का दूसरा पार्ट हैं, जो 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मोहित सुरी ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। वहीं टी-सीरीज और बालाजी टेलीफिल्म्स ने इसे मिलकर प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा अर्जुन, आसमान भारद्वाज की अनटोल्ड और अजय बहल की ‘द लेडी किलर’ में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES