अडाणी का हुआ इजराइल का दूसरा बड़ा पोर्ट:ग्रुप ने गैडोट के साथ मिलकर 94 अरब की बिड जीती, अगले 32 साल तक करेंगे ऑपरेट
July 15, 2022
गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़:18 लड़के और 4 लड़कियां गिरफ्तार; पॉर्न मूवी का डर दिखाकर विदेशियों को ठगते थे
July 15, 2022

दिल्ली में गोदाम की दीवार गिरने से 5 की मौत:मलबे में कई मजदूर फंसे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली के अलीपुर इलाके में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिर गई। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, मलबे में कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

घटनास्थल से तेजी से मलबा हटाया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि अब तक 9 लोगों को मलबे से निकाला गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मलबे में करीब 25 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

क्रेन की मदद से पिलर को हटाया गया।

बताया जा रहा है कि दोपहर 12.30 बजे यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार ईंट की दीवार गिरने से मलबे को हटाने में दिक्कत आ रही थी। ऐसे में जेसीबी मशीन को काम पर लगाया गया।

हादसे के समय करीब 25 मजदूर दीवार के पास काम कर रहे थे।

हादसे के समय करीब 25 मजदूर दीवार के पास काम कर रहे थे।

केजरीवाल ने हादसे पर जताया दुख
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हादसे के बाद ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘अलीपुर में दुखद हादसा हुआ। जिला प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा हुआ है। मैं स्वयं राहत कार्य पर नजर रखे हुए हूं। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।’

कनॉट प्लेस में एक रेस्टोरेंट में आग
इससे पहले शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे के करीब दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES