नारनौल में पेड़ से टकराई कार:CRPF के 5 जवानों की दर्दनाक मौत; बापड़ोली में कुआं पूजन में शामिल होने आए थे
July 14, 2022
ब्रिटिश पार्लियामेंट में सम्मानित हुए सौरव गांगुली:बोले- वापसी कर रहे हैं विराट कोहली, जल्द ही अच्छा करेंगे
July 14, 2022

गैंगवार की भेंट चढ़े मूसेवाला:किसी गैंग से ताल्लुक नहीं लेकिन लॉरेंस उनके गीतों से नाराज था; बंबीहा गैंग से नजदीकियों का शक

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला लॉरेंस और बंबीहा गैंग की गैंगवार की भेंट चढ़ गए। मूसेवाला का खुद किसी गैंग से ताल्लुक नहीं था। फिर भी लॉरेंस गैंग मूसेवाला के गीतों से नाराज था। लॉरेंस गैंग को शक था कि मूसेवाला गैंगस्टर दविंदर बंबीहा गैंग की तारीफ करते हैं। इसके अलावा अपने गीतों में लॉरेंस गैंग को चुनौती देते हैं।

पंजाब पुलिस की पूछताछ में लॉरेंस ने यह बातें कही हैं। हालांकि मोहाली में विक्की मिड्डूखेड़ा के कत्ल के बाद मूसेवाला लॉरेंस गैंग की आंखों में खटकने लगे। जिसके बाद 29 मई को मूसेवाला की मानसा में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई।

गैंगस्टर लॉरेंस इस वक्त पंजाब पुलिस की कस्टडी में है। उससे खरड़ स्थित क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के ऑफिस में पूछताछ चल रही है।

गैंगस्टर लॉरेंस इस वक्त पंजाब पुलिस की कस्टडी में है। उससे खरड़ स्थित क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के ऑफिस में पूछताछ चल रही है।

वह गीत जो लॉरेंस गैंग को खटके
सिद्धू मूसेवाला के सभी गीत एग्रेसिव होते थे। हालांकि उन्होंने एक लैजेंड गीत गाया था। जिसमें मोहाली की एक पॉश कॉलोनी का नाम लेते हुए कहा था कि वहां रहने वाले मेरा कुछ नहीं कर सकते। इस कॉलोनी में लॉरेंस के करीबियों के रहने के चर्चे होते रहे हैं। फिर मूसेवाला ने बंबीहा बोले गीत गाया था। यूं तो बंबीहा पंजाब में मशहूर पक्षी है लेकिन लॉरेंस गैंग को गीत के बोल और वीडियो से शक था कि मूसेवाला ने साफ तौर पर बंबीहा गैंग की तारीफ की है।

मूसेवाला की 29 मई को AK47 और 9MM जैसी कुछ और पिस्टल से गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।

मूसेवाला की 29 मई को AK47 और 9MM जैसी कुछ और पिस्टल से गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।

बंबीहा गैंग 3 कत्ल कर चुका था, लॉरेंस गैंग वर्चस्व में पिछड़ा
गैंगस्टर लॉरेंस और उसके गुर्गों से पूछताछ में पता चला कि बंबीहा गैंग लगातार पंजाब में कत्ल कर रहा था। गैंग का अर्मीनिया बैठा सरगना लक्की पटियाल के कहने पर जालंधर में कबड्‌डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया, पूर्व पार्षद सुखमीत डिप्टी और विक्की मिड्‌डूखेड़ा का कत्ल किया। इस दौरान लॉरेंस गैंग कोई बड़ी वारदात नहीं कर सका। जिससे बंबीहा गैंग का खौफ बढ़ता जा रहा था। लॉरेंस गैंग का दबदबा कम हो रहा था। लॉरेंस जानता था कि मूसेवाला का कत्ल हुआ तो उनकी लोकप्रियता से गैंग का नाम भी खूब उछलेगा। इसीलिए कत्ल होने के कुछ घंटे बाद गोल्डी बराड़ से जिम्मेदारी ले ली।

मूसेवाला हत्याकांड के 3 शार्प शूटर पकड़ से बाहर
सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले 3 शार्प शूटर जगरूप रूपा, मनप्रीत मनु कुस्सा और दीपक मुंडी पकड़ से बाहर हैं। दिल्ली पुलिस ने 3 शार्प शूटर प्रियवर्त फौजी, अंकित सेरसा और कशिश उर्फ कुलदीप को पकड़ा है। पंजाब पुलिस ने करीब 18 मददगारों को पकड़ा है लेकिन शार्पशूटर पकड़ने में पंजाब पुलिस नाकाम रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES