भारत में बॉलीवुड के अलावा रिजनल सिनेमा भी काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। पिछले कुछ दशकों में रिजनल सिनेमा ने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं और कुछ फिल्मों ने तो बॉलीवुड को भी पीछे छोड़ दिया है। फिर चाहे सेंडलवुड सिनेमा की KGF-2 हो या टॉलीवुड की बाहुबली। अब मॉलीवुड, पॉलीवुड और मलयालम सिनेमा भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। तो चलिए आज जानते हैं भारत में विभिन्न रिजनल सिनेमा और उनकी हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्मों के बारे में।
तमिल-तेलुगु सिनेमा (टॉलीवुड)
तमिल-तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री को टॉलीवुड कहा जाता है। 2015 में रिलीज हुई “बाहुबली: द बिगनिंग” ने इस सिनेमा को नई ऊंचाइयां दिलाई हैं। 180 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने 650 करोड़ की कमाई कर एक रिकॉर्ड सेट कर दिया था। फिल्म को पैन इंडिया में रिलीज किया गया था। इसके बाद 2017 में आई “बाहुबली: द कन्क्लूजन” ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया और 2200 करोड़ की कमाई की। फिल्म भारत के साथ ही अन्य देशों में भी हिट रही थी। इस फिल्म को 250 करोड़ के बजट में बनाया गया था और ये वर्ल्डवाइड भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। हालांकि दोनों ही फिल्मों ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री को नया मुकाम दिला दिया था। जिसके बाद 2.0, साहो, सैरा नरसिम्हा रेड्डी, पुष्पा, RRR जैसी फिल्में भी हिट साबित हुईं। अब टॉलीवुड को आसानी से पैन इंडिया रिलीज मिल जाती है और बॉलीवुड भी टॉलीवुड से इंस्पायर हो रहा है।
कन्नड़ सिनेमा (सेंडलवुड)
कन्नड़ सिनेमा को सेंडलवुड कहा जाता है। सेंडलवुड की पहचान आप फिल्म KGF से कर सकते हैं। इस फिल्म के दोनों पार्ट ही ब्लॉकबस्टर रहे हैं। फिल्म ने 1250 करोड़ की कमाई की है। KGF: चेप्टर 2 ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ है। इस फिल्म के पहले पार्ट ने 250 करोड़ की कमाई की थी। जबकि फिल्म 80 करोड़ के बजट में तैयार की गई थी। वहीं KGF: चेप्टर 2 100 करोड़ के बजट में तैयार हुई थी। इसके अलावा “जेम्स” , “कुरुक्षेत्र” और “777 चार्ली” भी सेंडलवुज की बेहतरीन फिल्मों में से एक हैं। ये फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।
मलयालम सिनेमा
अगर आपने फिल्म “पुल्लीमुरुगन” देखी है तो आप आसानी से मलयालम सिनेमा को पहचान जाएंगे। ये मलयालम सिनेमा की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म है। जिसने 141 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म 26 करोड़ के बजट में बनी थी। इसके अलावा “लुफिसर” भी मलयालम सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। ये फिल्म महज 30 करोड़ के बजट में बनी थी और इसने 175 करोड़ की कमाई की थी।पंजाबी सिनेमा (पॉलीवुड)
पंजाबी सिनेमा को पॉलीवुड के नाम से पहचाना जाता है। इस सिनेमा की पहचान फिल्म “चार साहिबजादे” बनी है। 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 70 करोड़ की कमाई की। फिल्म को पैन इंडिया रिलीज नहीं मिली फिर भी फिल्म हिट साबित हुई। इसके अलावा फिल्म “चैरी जट्टा 2”, “सौकां सौकने” और “चल मेरा पुट्ट 2” ने 57 करोड़ की कमाई कर पंजाबी सिनेमा को नया मुकाम दिलाया है। ये फिल्में रिजनल लैग्वेंज में रिलीज हुई हैं और किसी भी फिल्म को पैन इंडिया में रिलीज नहीं किया गया था।
मराठी सिनेमा (मॉलीवुड)
अगर आपने फिल्म “सैराट” देखी हो या इसका नाम सुना हो तब आप मॉलीवुड को समझ जाएंगे। मराठी सिनेमा को मॉलीवुड कहा जाता है। इस सिनेमा को फिल्म सैराट ने नई पहचान दिलाई है। फिल्म महज 4 करोड़ के बजट में बनी थी जिसने 110 करोड़ रुपए की कमाई कर एक रिकॉर्ड बनाया है। सैराट इतनी हिट रही थी कि बॉलीवुड ने इसका रिमेक “धड़क” बनाया। इस फिल्म का म्यूजिक भी खासा पसंद किया गया था। इसके अलावा “नटसम्राट”, “लय भारी” और “कटयार कलजत घुसाली” भी मराठी सिनेमा की बेहतरीन कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है।
गुजराती सिनेमा (गोलीवुड)
गुजराती सिनेमा को गोलीवुड और ढोलीवुड के नाम से जाना जाता है। पिछले कुछ समय में गुजराती सिनेमा भी तेजी से आगे बड़ा है। इस सिनेमा ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में हैं। इस सिनेमा को फिल्म “चल जीवी लाइये” से पहचान मिली है। रिजनल लैंग्वेज में रिलीज हुई इस फिल्म ने 52 करोड़ की कमाई की है। ये फिल्म रिजनल लैंगवेज में रिलीज हुई थी और इसे पैन इंडिया रिलीज नहीं मिली थी। ये गोलीवुड की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म है।
भोजपुरी सिनेमा (बिहारवुड)
बिहार सिनेमा को भोजपुरी सिनेमा और बिहारवुड के नाम से जाना जाता है। इस सिनेमा की फिल्म “ससुरा बड़ा पैसे वाला” हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म है। इस फिल्म ने 35 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म का बजट महज 30 लाख था और फिल्म की कमाई काफी अच्छी थी। ये फिल्म रिजनल लैंग्वेज में रिलीज हुई थी। इस सिनेमा की अब तक 110 फिल्में बन चुकी हैं।
असमी सिनेमा (जोलीवुड)
असम सिनेमा को जोलीवुड के नाम से जाना जाता है। इस सिनेमा की हाइएस्ट ग्रोसिंग फिल्म “रत्नाकर” थी। इस फिल्म ने 10 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
बंगाली सिनेमा
बंगाली सिनेमा को भी टॉलीवुड ही कहा जाता है। इस इंडस्ट्री की हाइएस्ट ग्रोसिंग फिल्म “अमेजन अभिजान” है। इस फिल्म ने 48 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म का बजट 20 करोड़ था।
छत्तीसगड़ी सिनेमा (छोलीवुड)
छत्तीसगड़ी सिनेमा को छोलीवुड के नाम से जाना जाता है। इस सिनेमा का हाइएस्ट ग्रोसिंग फिल्म मोर “छैन्हा भुइन्या” है। 20 लाख रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने 2 करोड़ रुपए की कमाई की है। हालांकि छोलीवुड में अबतक महज 4 फिल्में ही बनी हैं।
अन्य सिनेमा
इसके अलावा भारत में डोलीवुड, पहाड़ीवुड, इंग्लिश, हरियाणवी, जोलीवुड, कश्मीरी, कोकबोरोक, कोंकनी, मैथई, नागपुरी, ओलीवुड, राजस्थानी, संभलपुरी, संस्कृत, सोलीवुड, सिंधी और टूल्लू फिल्म इंडस्ट्री भी मौजूद हैं। कुछ फिल्म इंडस्ट्री तेजी से उभर रही है तो कुछ धीमी गति से आगे बढ़ रही हैं।