वनप्लस ने भारतीय बाजार में वनप्लस नॉर्ड 2T 5G को शुक्रवार को लॉन्च कर दिया है। नया वनप्लस स्मार्टफोन वनप्लस नॉर्ड 2 5G से कुछ अपग्रेड के तौर पर आया है जो कि बीते साल लॉन्च हुआ था। वनप्लस नॉर्ड 2 5G के जैसे ही वनप्लस नॉर्ड 2T 5G में 90Hz अमोलेड डिस्प्ले ट्रिपल रियर कैमरा और 4500mAh की बैटरी दी गई है।
हालांकि इस स्मार्टफोन में नया ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 1300 SoC दिया गया है और यह 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। वनप्लस नॉर्ड 2T 5G का मुकाबला मोटोरोला एज 30, आईकू नियो 6, पोको F4 5G, Mi 11X और सैमसंग गैलेक्सी A33 5G से होगा।
वनप्लस नॉर्ड 2T 5G की कीमत
वनप्लस नॉर्ड 2T 5G के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 28,999 रुपए है। वहीं 12GB + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 33,999 रुपए है। वनप्लस नॉर्ड 2T की बिक्री अमेजन, वनप्लस डॉट इन, वनप्लस स्टोर ऐप, वनप्लस एक्सपीएंस स्टोर और दूसरे रिटेल आउटलेट्स पर होगी। इसमें ग्रे शैडो और जैडे फोग कलर ऑप्शन कलर ऑप्शन मिलेगा। इसमें ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से पेमेंट पर 1,500 रुपए का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल सकता है।
वनप्लस नॉर्ड 2T 5G स्मार्टफोन में 80W सुपरवूक फास्ट चार्जर मिलेगा।
वनप्लस नॉर्ड 2T 5G के स्पेसिफिकेशंस