AAP ने भंग किया हरियाणा महिला संगठन:अनु कादियान कार्यकारी अध्यक्ष पद पर करती रहेगी कार्य; SC प्रकोष्ठ का गठन
July 1, 2022
गाड़ी पलटने से ईएसआई की मौत:पंचकूला में सेक्टर 20-21 की डिवाइडिंग रोड पर हुआ हादसा
July 1, 2022

परवाणू में पलटी हरियाणा रोडवेज की बस:5 सवारियां घायल, 20 से 25 यात्रियों से भरी बस शिमला से चंडीगढ़ जा रही थी

हिमाचल में कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर टीटीआर के नजदीक गुरुवार शाम शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रही हरियाणा रोडवेज की बस पलट गई। हादसे में 5 सवारियां घायल हो गईं। घायलों को तुरंत ईएसआई अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रही बस टीटीआर के पास अनियंत्रित हो गई और पलट कर सड़क के किनारे डंगे से टकरा गई। बस में 20 से 25 सवारियां थीं। इनमें 5 लोगों को चोटें आई हैं।

डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस बल रवाना कर दिया गया था। घायलों को ईएसआई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES