बायजूस में छंटनी-अधिग्रहण एक साथ:फर्म ने 2500 कर्मचारियों को निकाला, उधर अमेरिका की एड-टेक कंपनी को खरीदने की तैयारी
June 30, 2022
मकान की छत गिरने से मां-बेटी की मौत:हिसार के ढंडूर गांव की घटना; अलसुबह 3 बजे बारिश होने से हुआ हादसा
July 1, 2022

 एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, एकनाथ शिंदे होंगे मुख्यमंत्री

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे, शपथ ग्रहण समारोह शाम 7.30 बजे होगा. आज शपथ ग्रहण समारोह के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा और शिवसेना और भाजपा के नेता शपथ लेंगे. मैं सरकार से बाहर रहूंगा.

एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया. फडणवीस और शिंदे ने सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद राजभवन में संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया. पीसी में फडणवीस ने एलान किया एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे.

शाम 7 बजे शपथ लेंगे फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदेने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया. शाम 7 बजे फडणवीस शपथ लेंगे.

फडणवीस के घर पहुंचे एकनाथ शिंदे

शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे मुंबई पहुंचने के बाद पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के घर पहुंचे हैं. दोनों के आज ही शपथ लेने की चर्चा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES