रोहतक में कांग्रेस का अग्निपथ के विरोध में सत्याग्रह:भूप्रेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा गांधीवादी तरीके से करेंगे विरोध,
June 27, 2022
हरियाणा में मॉनसून की पहली बारिश:रेवाड़ी में सबसे ज्यादा 32MM पानी गिरा; रोहतक में जलभराव; हिसार सूखा
June 30, 2022

अमरनाथ यात्रा का पहला दिन:हर 5 कदम पर पुलिस का जवान तैनात, मुफ्त खाना बांट रहे लंगरों में लग्जरी होटलों जैसे इंतजाम

वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव जयकारे के साथ अमरनाथ यात्रा गुरुवार सुबह बालटाल और पहलगाम से शुरू हो गई। पहले जत्थे में 4,890 श्रद्धालु हैं। ये सभी बुधवार सुबह जम्मू आधार शिविर से यहां के लिए रवाना हुए थे और देर रात पहुंचे।​​

श्रद्धालुओं के लिए यहां खास इंतजाम किए गए हैं। लंगर समितियां सबसे व्यस्त हैं। उनके वर्कर्स बर्फीले पानी में सब्जियां साफ कर रहे हैं और दूसरी तरफ रसोइया इसे तैयार कर श्रद्धालुओं को परोस रहे हैं। मुफ्त खाना परोस रहे लंगरों में व्यवस्थाएं किसी लग्जरी होटल की तरह हैं। यात्रा के दौरान सुरक्षा के बेहद कड़े प्रबंध किए गए हैं। हर 5 कदम पर पुलिस का जवान तैनात है। लोग पहलगाम के लंबे रास्ते से जाने को ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जबकि बालटाल का रास्ता छोटा है, पर यहां भीड़ कम नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES