तारक मेहता का उल्टा चश्मा:अंजली भाभी उर्फ नेहा मेहता के अनपेड ड्यूज वाले आरोप पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी,
June 27, 2022
बहादुरगढ़ नहर में डूबे 2 चालक:एक का शव मिला; दूसरे की तलाश जारी, GPS से गाड़ी ढूंढते नहर तक पहुंचे परिजन
June 27, 2022

रोहतक में चाकू मारकर युवक की हत्या:गोकर्ण रोड पर हुई वारदात के आरोपियों की तलाश में 3 टीमें, बोर्ड करेगा मृतक का पोस्टमार्टम

हरियाणा के रोहतक शहर में गोकर्ण रोड पर सैर के लिए निकले युवक की रविवार शाम को चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। अब पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाएगी, ताकि हत्या से जुड़े अन्य साक्ष्य मिल सके।

साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें छापेमारी कर रही हैं, ताकि आरोपियों को पकड़कर मामले को सुलझाया जा सके। बता दें कि शहर की बालकनाथ कॉलोनी निवासी करीब 16 वर्षीय 10वीं का छात्र दीपक रविवार शाम को करीब साढ़े 6 बजे अपने चचेरे भाई शुभम के साथ सैर के लिए गया हुआ था।

कुछ दूर चले तो दो युवकों ने दीपक पर चाकू से हमला कर रहे थे। चाकू लगने के कारण दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। दीपक को उपचार के लिए अस्पताल में लेकर जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया।

मृतक के स्वजनों ने पुलिस को बताया कि दीपक की कुछ दिन पहले कुछ युवकों के साथ कहासुनी होई थी। इस विवाद के बाद समझौता भी हो गया था और अभी कोई विवाद नहीं था, लेकिन इसी बीच दीपक को चाकू मार दिया। उसी विवाद की रंजिश में दीपक की हत्या की गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

वहीं पुलिस द्वारा मृतक दीपक के शव का चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। सिटी पुलिस थाना प्रभारी देशराज सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सीआईए, सिटी पुलिस थाना व गोकर्ण पुलिस चौकी की तीनों टीमें लगातार छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES