बहादुरगढ़ नहर में डूबे 2 चालक:एक का शव मिला; दूसरे की तलाश जारी, GPS से गाड़ी ढूंढते नहर तक पहुंचे परिजन
June 27, 2022
रोहतक में कांग्रेस का अग्निपथ के विरोध में सत्याग्रह:भूप्रेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा गांधीवादी तरीके से करेंगे विरोध,
June 27, 2022

फतेहाबाद में युवक को मारी गोली:सूलीखेड़ा फाटक के पास पुरानी रंजिश के चलते हमला; घायल हिसार केअस्पताल में भर्ती

हरियाणा के फतेहाबाद के भट्‌टूकलां में बीती रात कुछ युवकों ने रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हो हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोली चलाने के आरोप 5 युवकों पर लगे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, धक्का बस्ती निवासी राहुल की संदीप, अशोक, रवि, डैनी व विकास के साथ रंजिश चली आ रही है। कुछ समय पहले राहुल व उसके साथियों ने उन पर चाकूओं से हमला किया था। उसी रंजिश के चलते सूली खेड़ा फाटक के पास राहुल को संदीप व उसके साथियों ने गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उसको अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया। फिलहाल घायल का निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

जांच अधिकारी ASI जयवीर ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई थी। फिलहाल आरोपी फरार है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES