यूथ में ‘0.5 सेल्फी’ का क्रेज बढ़ा:बैक कैमरे से सेल्फी को कूल मानते हैं, क्योंकि तिरछी तस्वीरें अच्छी लगती हैं
June 25, 2022
ओवरटन-बेयरस्टो ने रचा इतिहास:दोनों ने 7वें विकेट के लिए टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी साझेदारी की, इंग्लैंड पहली पारी में 264/6
June 25, 2022

रणजी फाइनल में MP को बढ़त:यश, शुभम के बाद रजत का सैकड़ा, पहली पारी में मध्यप्रदेश का स्कोर 440/6

रणजी ट्रॉफी फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश की टीम ड्राइविंग सीट पर आ गई है। जैसी उम्मीद की जा रही थी उसने चौथे दिन के पहले सेशन की शानदार शुरुआत की और पहली पारी में 66 रन बढ़त हासिल कर ली।

खबर लिखे जाने तक टीम का स्कोर छह विकेट पर 440 पार पहुंच गया है। रजत पाटीदार (101*) ने फस्ट क्लास क्रिकेट करियर का आठवां शतक पूरा किया। जबकि सारांश जैन 4 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। जबकि कप्तान आदित्य श्रीवास्तव 25 रन, अक्षत रघुवंशी 9 और पार्थ साहनी 11 के निजी स्कोर पर आउट हुए। तीसरे दिन शुभम शर्मा (116) और यश दुबे (133) ने शतक जमाए थे।

अगर यह मैच ड्रॉ होता है तो विजेता का फैसला पहली पारी की बढ़त पर ही होगा। मप्र ने चौथे दिन की शुरुआत 368/3 के स्कोर से की। रजत ने 67 और आदित्य ने 25 से पारी की शुरुआत की है।

यश ने अपने शतक को इस अंदाज में सेलिब्रेट किया।

मुंबई पहली पारी में 374 रन पर आउट
दूसरा दिन मुंबई के नाम रहा। उसकी ओर से सरफराज खान ने शतक जमाते हुए अपनी टीम का स्कोर 374 रन पहुंचाया। सरफराज खान ने 134 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 243 गेंदों का सामना किया और 13 चौके और 2 छक्के लगाए।

24 साल के सरफराज ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का आठवां शतक जमाया है। पिछली 14 रणजी पारियों में सरफराज एक तिहरा शतक, दो दोहरे शतक, चार शतक और तीन अर्धशतक लगा चुके हैं।

इमोशनल सरफराज ने अपने शतक को मूसेवाला की स्टाइल में सेलिब्रेट किया।

गौरव को चार, अनुभव को दो विकेट
दूसरे दिन मध्यप्रदेश के गेंदबाजों ने भी दबाव बनाए रखा। उन्होंने सरफराज को खुलकर नहीं खेलने दिया। गौरव यादव ने चार, अनुभव अग्रवाल ने तीन, सारांश जैन ने दो और कुमार कार्तिकेय ने एक विकेट लिया।

मुंबई की अच्छी शुरुआत के बाद MP ने वापसी की थी
मैच में पृथ्वी शॉ और यशस्वी जायसवाल ने मुंबई को अच्छी शुरुआत दी। इन दोनों ने पहले विकेट की साझेदारी में 87 रन जोड़े। शॉ 79 बॉल पर 5 चौके और एक छक्का जमाने के बाद मीडियम पेसर अनुभव अग्रवाल की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद जायसवाल ने अरमान जाफर के साथ मिलकर मुंबई को 100 रन के पार पहुंचाया।

मुंबई का दूसरा विकेट 120 रन के स्कोर पर गिरा, जब जाफर 56 गेंदों पर 26 रन बनाकर IPL स्टार लेफ्ट आर्म स्पिनर कुमार कार्तिकेय की गेंद पर यश दुबे को कैच थमा बैठे। शाम होते-होते मुंबई ने पांच विकेट गंवा दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES