पल्सर N160 लॉन्च:दो वैरिएंट में पेश हुई ये बाइक, कीमत 1.23 लाख रुपए से शुरू; जानिए सारे फीचर्स
June 25, 2022
यूथ में ‘0.5 सेल्फी’ का क्रेज बढ़ा:बैक कैमरे से सेल्फी को कूल मानते हैं, क्योंकि तिरछी तस्वीरें अच्छी लगती हैं
June 25, 2022

यूरोपीय परिषद ने यूक्रेन को 9 बिलियन यूरो की मदद देने का ऐलान किया, यूक्रेनी सेना ने रूसी के Su-25 एयरक्राफ्ट को मार गिराया

रूस और यूक्रेन की बीच जंग पांचवे महीने में पहुंच गई है। शुक्रवार को यूक्रेन ने रूस के Su-25 एयरक्राफ्ट को मार गिराया। यूक्रेन एयरफोर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की है। एयरफोर्स ने अपने बयान में बताया कि 24 जून को माइकोलाइव स्थित 79 वें एयर असॉल्ट ब्रिगेड के वायु रक्षा डिवीजन के एक सैनिक ने रूसी एयरक्राफ्ट को मार गिराया है। इससे पहले 22 जून को यूक्रेनी सैनिकों ने रूस की एक मिसाइल और दो ड्रोन मार गिराए थे।

रूस के हमले में यूक्रेन के सिविएरोडोनेत्स्क में तबाह हुए वाहन।

पिछले 4 महीने से ज्यादा समय से युद्ध से जूझ रहे यूक्रेन की मदद के लिए कई देश और संगठन आगे आ रहे हैं। यूरोपीय परिषद ने यूक्रेन की मदद के लिए 9 बिलियन यूरो, यानी 578 अरब 10 करोड़ 20 लाख रुपए की मंजूरी दी है। यूरोपीय परिषद ने शिखर सम्मेलन में इसकी घोषणा की।

इस यूक्रेनी महिला के पति की जंग में मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसका घर भी तबाह हो गया। कुछ स्थानीय लोगों ने उसकी मदद की।

पोलैंड के प्रधानमंत्री माटुस्ज मोराविएकी ने शिखर सम्मेलन के बाद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हमने यूक्रेन की मदद का फैसला किया है। वो महीने से जंग से प्रभावित है, उसके पास डॉक्टरों, टीचर्स, पुलिस, सैनिकों को भुगतान करने में परेशानी हो रही है।

जंग में शहीद हुए यूक्रेनी सैनिक को श्रद्धांजलि देते परिजन।

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रूसी सैनिक लुहांस्क के पास यूक्रेनी सेना को घेरने का प्रयास कर रहे हैं। इलाके में रूस ने हवाई हमले तेज कर दिए हैं। इससे कई बस्तियां तबाह हो गईं और न जाने कितने लोगों की मौत हुई। दुश्मन सिविएरोडोनेट्सक पर कब्जा करना चाहता है।

रूस अभी लुहांस्क के पास यूक्रेनी सेना को घेरने और रास्तों को बंद करने के लिए अभियान चला रहा है। वहीं यूक्रेन की सेना ने लुहांस्क के कुछ इलाकों और खेरसॉन के कुछ इलाकों में रूसी सैनिकों को खदेड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES