आलिया भट्ट से शादी के बाद बोले रणबीर कपूर, वो मेरी लाइफ में दाल तड़का-चावल और अचार जैसी है
June 25, 2022
रेवाड़ी में आज फिर चलाया जाएगा बुल्डोजर:4 एकड़ जमीन हुई अवैध कब्जा मुक्त; बाधा डालने वालों पर FIR दर्ज
June 25, 2022

चौधरी बीरेंद्र सिंह ने जजपा पर कसा तंज:’कौन कितने पानी में, निकाय चुनाव ने साफ कर दिया,

नगर निकाय चुनाव में हरियाणा भाजपा-जजपा गठबंधन ने 27 सीटें जीती हैं। इसमें से भाजपा अकेले 24 और जजपा 3 सीटों पर विजयी रही। चुनाव परिणाम को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने ट्वीट करके एक बार फिर सहयोगी पार्टी जजपा पर कटाक्ष किया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा के निकाय चुनाव में भाजपा को मिली जीत के लिए नेताओं के साथ-साथ जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। इन नतीजों में जो सबसे बड़ा संदेश छिपा है, वह यह है कि किसी का साथ आना हमेशा मजबूती नहीं देता। कौन कितने पानी में है, वह इन नतीजों ने साफ कर दिया है।

बता दें कि हिसार में भाजपा की मीटिंग दौरान बीरेंद्र सिंह ने जजपा से अलग होकर चुनाव लड़ने की बात कही थी। बीरेंद्र ने कहा था कि जजपा के साथ चुनाव लड़ने पर नुकसान होगा। इसके बाद दिग्विजय चौटाला ने ट्वीट किया था कि 50 हजार वोट से विधानसभा चुनाव हारकर राजनीतिक रुप से विलुप्त हो चुके लोग आज अपनी पार्टी को सिखा रहे हैं कि चुनाव कैसे लड़ना है। वाह चौधरी साहब।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES