रूस-यूक्रेन जंग:यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में रूसी सेनाओं को बढ़त, जेलेंस्की को यूरोप से मदद की आस
June 14, 2022
पब्लिसिटी के लिए दी सलमान को धमकी:लॉरेंस अपना खौफ कायम करना चाहता था, फिर बिजनेसमैन और एक्टर्स से वसूली का प्लान था
June 14, 2022

सिद्धांत कपूर ड्रग्स केस:श्रद्धा कपूर के भाई को 24 घंटे में मिली जमानत, एक दिन पहले बेंगलुरु में रेव पार्टी से हुए थे गिरफ्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई और एक्टर सिद्धांत कपूर को ड्रग्स मामले में जमानत पर रिहा कर दिया गया है। सिद्धांत कोबीते दिन सुबह बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें 24 घंटे के भीतर जमानत पर रिहा कर दिया गया है। दरअसल, सिद्धांत को बेंगलुरु पुलिस ने एक पब में चल रही रेव पार्टी से गिरफ्तार किया था। इस पार्टी में वह बतौर DJ शामिल हुए थे। पार्टी में सिद्धांत समेत 6 लोग ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे।

स्टेशन जमानत पर रिहा किया गया है
बेंगलुरु सिटी ईस्ट डिवीजन के DCP डॉ. भीमशंकर ने बताया श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर और पार्टी से गिरफ्तार किए गए चार अन्य लोगों को स्टेशन जमानत पर रिहा कर दिया गया है। उन्हें केस से जुड़ी पूछताछ के लिए जब भी बुलाया जाएगा, सिद्धांत को पुलिस के सामने पेश होना होगा।

सुशांत केस में श्रद्धा से NCB कर चुकी है पूछताछ
सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की पूछताछ लिस्ट में श्रद्धा कपूर भी शामिल थीं। हालांकि, उनके खिलाफ कुछ ठोस साबित नहीं हो पाया। श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और दीपिका पादुकोण से सितंबर 2020 में व्हाट्सएप चैट में नाम आने पर पूछताछ की गई थी।

सिद्धांत कपूर का करियर
सिद्धांत कपूर बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर के बेटे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1997 में आई फिल्म जुड़वा से की थी। सिद्धांत अगली, जज्बा, हसीना पारकर, पलटन, हैलो चार्ली और चेहरे जैसी फिल्मों में काम किया है। सिद्धांत हाल में रिलीज हुई सीरीज भौकाल में भी नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES