शेयर मार्केट:सेंसेक्स करीब 100 पॉइंट की बढ़त के साथ 52952 पर, इंफोसिस और विप्रो के शेयर में बढ़त

भारतीय शेयर बाजार में आज, मंगलवार को, लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 100 पॉइंट की बढ़त के साथ 52,952 पर जबकि निफ्टी 35.45 पॉइंट बढ़कर 15,800 पर कारोबार कर रहा है। फिलहाल दोनों इंडेक्स में करीब 0.22% की बढ़त है। IT और मेटल स्टॉक्स में सबसे ज्यादा बढ़त है।

सेंसेक्स 350 पॉइंट नीचे 52,495 पर और निफ्टी 100 पॉइंट टूटकर 15,674 पर खुले थे।

सेंसेक्स के 30 शेयर में से 23 में बढ़त और 7 में गिरावट रही।

सेंसेक्स के 30 शेयर में से 23 में बढ़त और 7 में गिरावट रही।

अमेरिकी बाजार बुरी तरह टूटे
सोमवार को अमेरिकी बाजार फिर से बुरी तरह टूटे हैं। डाओ जोंस 880 अंक लुढ़ककर 31,392 पर बंद हुआ है। दरें बढ़ने और मंदी के डर से डाओ जोंस लगातार दूसरे दिन 880 अंक टूटकर बंद हुआ। नैस्डेक 4.7% और S&P 500 3.9% की गिरावट के साथ बंद हुआ है। S&P 500 ऊंचाई से 21% तक गिर चुका है, तो वहीं नैस्डेक ऊंचाई से 33% नीचे है। इसके अलावा यूरोप के बाजार भी 2.5% तक फिसले हैं। हालांकि, अमेरिकी बाजारों में आई गिरावट के मुकाबले एशियन मार्केट में काफी कम गिरावट है। भारतीय बाजार पर भी इसका ज्यादा असर नहीं दिख रहा है।

सोमवार को सेंसेक्स 1456 गिरावट के साथ बंद हुआ
पिछले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 1456.74 पॉइंट या 2.68% की गिरावट के साथ 52,846.70 पर और निफ्टी 427.40 पॉइंट या 2.64% की गिरावट के साथ 15,774.40 पर बंद हुआ था। सबसे ज्यादा गिरावट मेटल और IT स्टॉक्स में देखी गई थी।

स्टॉक्स इन न्यूज
आज जो स्टॉक्स न्यूज में हैं उनमें बजाज फाइनेंस, जोमैटो, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर, टोरेंट पावर, जायडस लाइफसाइंस, यूफ्लेक्स, एथर इंडस्ट्रीज, कैप्री ग्लोबल कैपिटल, डायनामेटिक टेक्नोलॉजीज, WPIL। इन कंपनियों से जुड़ी कोई न कोई खबर होने के कारण आज इन सभी स्टॉक्स पर बाजार की नजर रहेगी।

मिडकैप और स्मॉल कैप में बढ़त

BSE मिडकैप के बढ़त और गिरावट वाले टॉप शेयर्स।

BSE मिडकैप के बढ़त और गिरावट वाले टॉप शेयर्स।

BSE स्मॉलकैप के बढ़त और गिरावट वाले टॉप शेयर्स।

BSE स्मॉलकैप के बढ़त और गिरावट वाले टॉप शेयर्स।

महंगाई से थोड़ी राहत
आम आदमी को मई में महंगाई के मोर्चे पर मामूली राहत मिली है। खाने पीने के सामान से लेकर फ्यूल और बिजली की महंगाई कम होने से महंगाई दर घटी है। कपड़े और जूते की महंगाई में भी मामूली कमी आई है। सोमवार को जारी किए सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आधारित रिटेल महंगाई दर मई में घटकर 7.04% हो गई। खाद्य महंगाई दर 8.38% से घटकर 7.97% हो गई। हालांकि, यह लगातार पांचवां महीना है, जब महंगाई दर RBI की 6% की ऊपरी लिमिट के पार रही है। जनवरी 2022 में रिटेल महंगाई दर 6.01%, फरवरी में 6.07%, मार्च में 6.95% और अप्रैल में यह 7.79% दर्ज की गई थी।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली
विदेशी निवेशक (FPI) नौ महीने से घरेलू बाजार में बिकवाली कर रहे हैं। सोमवार को भी इन्होंने 4,890.71 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। जून में अब तक 18,152 करोड़ रुपए और इस साल अब तक 1,94,020 करोड़ रु. के शेयर बेच चुके हैं।

एक्सपर्ट की राय
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक निफ्टी के लिए 15675-15635 और 15550-15625 सपोर्ट जोन है। इसके नीचे 15375-15450 खरीदारी का मजबूत जोन है। निफ्टी के लिए ऊपरी जोन 15850-15900 है। इसके ऊपर 15975-16075 बिकवाली के लिए मजबूत जोन है। बैंक निफ्टी की बात करें तो 33125-33200 और 32875-33000 सपोर्ट जोन है। इसके नीचे 32150-32450 खरीदारी का मजबूत जोन है। बैंक निफ्टी के लिए ऊपरी जोन 33775-33900 है। इसके ऊपर 34000-34350 बिकवाली का मजबूत जोन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES
    लॉरेंस ने पब्लिसिटी के लिए सलमान को धमकी दी थी, इसके बाद बिजनेसमैन और एक्टर्स से वसूली का प्लान था
    June 14, 2022
    महंगाई के दौर में भी बिजनेस पर भरोसे का संकेत, 11 प्रमोटरों ने बढ़ाई अपनी कंपनी में हिस्सेदारी
    June 14, 2022