रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सीक्रेट लवर कही जाने वाली पूर्व ओलंपियन एलिना काबायेवा लंबे वक्त के बाद नजर आई हैं। हाल ही में उन्हें सोची ट्रेनिंग कैंप में कई बच्चों के बीच बाते करते हुए देखा गया।
जिम्नास्ट रही एलिना इस साल अप्रैल में यूक्रेन से युद्ध के चलते बंकर में पहुंचा दी गई थीं।
कौन है एलिना काबायेवा
एलिना एक जिमनास्ट रही हैं और उन्होंने ओलंपिक में दो बार गोल्ड मेडल, 14 विश्व चैंपियनशिप और 25 यूरोपीय चैंपियनशिप जीते थे।
कुछ दिन पहले अंतरराष्ट्रीय मीडिया में एलिना को छुपी हुई प्रिंसेस भी कहा जाने लगा था।
इस साल अप्रैल के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब एलिना पब्लिक के बीच दिखाई दी हैं।
कई महिलाओं से रहे हैं पुतिन के संबंध
पुतिन ने पहली शादी 1983 में ल्यूडमिला शक्रेबेनेवा से की थी, जो पेशे से फ्लाइट अटेंडेंट थी। तब 30 साल के पुतिन केजीबी एजेंट थे। उस वक्त ल्यूडमिला 25 साल की थी।
पत्नी से तलाक के बाद पुतिन के संबंध कई महिलाओं के साथ रहे।
हालांकि, 31 साल बाद 2014 में पुतिन और ल्यूडमिला के बीच तलाक हो गया।
महिला सफाई कर्मचारी से लेकर जिम्नस्ट बनीं गर्लफ्रेंड
दरअसल, साल 2020 में ये खबर आई कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के संबंध एक महिला सफाई कर्मचारी से थे। इसके साथ ही यह रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि अब महिला सफाई कर्मी करोड़ों की मालकिन बन चुकी है।
बताया गया था कि स्वेतलाना क्रिवोनोगिख (Svetlana Krivonogikh) नाम की इस महिला के साथ पुतिन के रिश्ते 90 के दशक में शुरू हुए थे और वर्ष 2003 के आसपास दोनों अलग हुए थे। बताया जाता है कि व्लादिमीर पुतिन और उनकी गर्ल फ्रेंड स्वेतलाना क्रिवोनोगिख के एक 18 साल की बेटी एलिजाबेथ व्लादिमीरोवना उर्फ लुइजा (Luiza) भी है।
आखिरी बार काबायेवा को अप्रैल 2022 में टॉम्ब ऑफ अननून सोल्जर की कब्र पर फूल चढ़ाते हुए देखा गया था।
इसके बाद पुतिन के संबंध 39 साल की पूर्व जिम्नास्ट एलिना काबायेवा से हो गए। अज्ञात सूत्रों की मानें तो पुतिन और एलिना के कम से कम तीन बच्चे हैं।