राहुल की ED के सामने पेशी LIVE:दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे कई कांग्रेस नेता हिरासत में; राहुल के घर पहुंची प्रियंका
June 13, 2022
विराट कोहली और रोहित शर्मा को आराम देना भारी पड़ा, साउथ अफ्रीका हमसे बेहतर खेल दिखा रही
June 13, 2022

आज खेलो इंडिया यूथ गेम्स का समापन:कई फाइनल मुकाबले होंगे; 42 गोल्ड के साथ महाराष्ट अव्वल; हरियाणा ने 41 स्वर्ण जीते

हरियाणा में पंचकूला के ताऊ देवी लाल खेल परिसर में 4 जून 2022 से शुरू हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आज 13 जून 2022 को समापन हो जाएगा।

पंचकूला के इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम में शाम 5 बजे से खेलो इंडिया यूथ गेम्स का समापन समारोह होगा। समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्य अतिथि होंगे, जबकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर विशिष्ट अतिथि होंगे।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महाराष्ट्र के 42 गोल्ड सहित 110 मेडल हैं, जबकि हरियाणा के अब तक सर्वाधिक 119 पदक हैं, जिसमें 41 गोल्ड, 35 सिल्वर और 43 कांस्य पदक हैं। कर्नाटक के 22 गोल्ड सहित कुल 61, मणिपुर के 17 गोल्ड सहित कुल 25, केरला के 16 गोल्ड सहित कुल 45 मेडल हैं।

आज यह फाइनल मुकाबले होंगे

फुटबाल, टेबल टेनिस, हैंडबाल, बास्केटबाल, बॉक्सिंग, खो खो में महिला और पुरुषों के फाइनल मुकाबले होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES